Madhya Pradesh News : 75 लड़कियों शादी करने वाला मानव तस्‍कर गिरफ्तार, Kolkata और Mumbai से भी जुड़े हैं तार

0
397
UP News: gangrape case
UP News:

Madhya Pradesh News : की Indore SIT के द्वारा गुरुवार को जिस्मफरोशी का धंधा करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मुनीर उर्फ़ मुनीरुल (Munir alias Munirul) ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने अभी तक 200 से ज्‍यादा बांग्लादेशी लड़कियों को बांग्लादेश (Bangladesh) से लाकर देह व्‍यापार के धंधे में झोक चुका है और वो हर महीने 55 से ज्‍यादा लड़कियों को ले कर आता था। मुनीर ने पूछताछ के दौरान यह भी कबूल किया कि वह 5 साल से इस धंधे में है और उसने अब तक 75 लड़कियों से शादी भी की है। 

गरीब लड़कियों को निशाना बनाता था

इंदौर पुलिस ने बताया कि आरोपी मुनीर लड़कियों को अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते से सीमा पार करवाता था। जिस्मफरोशी के धंधे के लिए वो बांग्लादेश में अनाथ और गरीब लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर निशाना बनाता था। बांग्लादेश से अवैध रूप से कोलकाता लाने के बाद बाकायदा इन लड़कियों को मुंबई ले जाकर ट्रेनिंग दी जाती है। जहा उन्‍हें सब चीज की ट्रेनिंग दी जाती थी और उसके बाद ही उन्‍हें वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया जाता। बांग्लादेश से अवैध रूप से लाई गई इन लड़कियों को सूरत, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, पुणे, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के स्पा सेंटर्स में भेजा जाता था।

दरअसल, इंदौर पुलिस की टीम ने 11 महीने पहले सितंबर और अक्टूबर 2020 में इंदौर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर कई लड़कियों को बचाया था। इस गेस्ट हाउस में 11 बांग्लादेशी लड़कियां भी थी। इस मामले में मुनीर-उल-दाजी का नाम भी सामने आया था लेकिन उस समय मुनीर भाग निकला था। पुलिस अब तक जिस्मफरोशी के धंधे में 28 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें-Madhya Pradesh में शख्‍स ने कहा – PM Modi के आने पर ही COVID-19 की Vaccine लगवाऊंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here