Lakhimpur Kheri Violence: सीतापुर गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी की ‘गांधीगिरी’, लगाया झाड़ू, बोलें राहुल गांधी- प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी

0
227
देर रात लखीमपुर पहुंचने के प्रयास में कांग्रेंस नेता प्रियंका गांधी (फोटो- Twitter- @SaralPatel)

Lakhimpur Kheri Violence:रविवार को हुई हिंसा के बाद सोमवार को हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कई नेता आज Lakhimpur Kheri पहुंचना चाहते थे। जिन्हें रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से व्यापक व्यवस्था की गयी है। पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को सीतापुर में हिरासत में ले लिया। सीतापुर गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो गेस्ट हाउस की सफाई करती हुई नजर आ रही है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।

बताते चलें कि इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।

अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, लिए गए हिरासत में

इधर आज अखिलेश यादव को भी पुलिस ने किसानों से मिलने से रोक दिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि इतना जुल्म अंग्रेजों ने भी नहीं किया जितना BJP की सरकार किसानों पर कर रही है। गृह राज्य मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए और उपमुख्यमंत्री जिनका कार्यक्रम था उन्हें भी इस्तीफ़ा देना चाहिए। जिन किसानों की जान गई है उन्हें 2 करोड़ रुपये की मदद हो, परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखीमपुर खीरी के निर्धारित दौरे से पहले विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here