साहिबाबाद पुलिस ने जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट (सुरक्षा) अवनीत सिंह बेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर गजियाबाद नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

नगर निगम का आरोप है कि बेदी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए निगम की करोड़ो की जमीन पर अपना कब्जा कर रखा है। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने 21 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया, “सिंह को दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित उसके निवास से रात लगभग 12.35 बजे गिरफ्तार किया गया।”

गाजियाबाद एसपी अक्षय तोमर ने भी बेदी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और अब उससे पूछताछ की जाएगी। तोमर ने बताया कि जेट एयरवेज के अधिकारियों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here