Manipur Election 2022 की तारीखों में चुनाव आयोग ने किया बदलाव, जानें नया शेड्यूल

0
333
Election Commission Of India

Manipur Election 2022: चुनाव आयोग ने गुरुवार को मणिपुर के विधानसभा चुनावों की तारीखों में बदलाव किया है। चुनाव आयोग के मणिपुर के विधानसभा चुनाव की तारीखों में संशोधन के बाद पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी के बजाय 28 फरवरी को होगा। वहीं दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च के बजाय 5 मार्च को होगा।

Punjab Elections 2022 की तारीख में भी हुआ था बदलाव

चुनाव आयोग द्वारा Punjab Elections 2022 की तारीख में भी बदलाव किया गया था। पहले जहां 14 फरवरी को मतदान होना था वहीं अब यह 20 फरवरी को होगा। इस बाबत चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी।

Charanjit Singh Channi

राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग से गुरु रविदास जयंती समारोह पर विचार करने का अनुरोध करने के बाद 14 फरवरी से तारीख बदल दी गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में सुझाव दिया था कि विधानसभा चुनाव को कम से कम छह दिनों के लिए टाल दिया जाना चाहिए।

Guru Ravidas Jayanti 2021: आज है रविदास जयंती, जानें कब और कहां हुआ था जन्म Guru  Ravidas Jayanti 2021 आज संत रविदास जयंती है। इन्हें

मालूम हो कि पंजाब की आबादी का 32 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति समुदाय का है। समुदाय के लोग 10 से 16 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे और इसलिए मतदान नहीं कर पाएंगे। 16 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती है।

UP Election 2022 का पहला चरण हुआ संपन्‍न 

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 57.79% फीसदी वोटों के साथ शांति से संपन्न हो गया। 5 बजे तक 57.79% वोटिंग हुई है। आगे का डेटा आना अभी बाकी है। वोटिंग % चुनाव आयोग के अनुसार नहीं आया। चुनाव आयोग मतदान में सभी की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा था। पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। चुनाव आयोग ने इस बार 70 फीसदी से अधिक वोटों का लक्ष्य रखा था।

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates
UP Election 2022 Phase 1 Live Updates

बता दें कि सुबह 7 बजे से 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों में वोटिंग हो रही थी। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मतदान पडे़।

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022 Phase 1 Live Updates: संपन्न हुआ मतदान, 57.79% हुई वोटिंग

UP Election 2022: APN News से BJP MP Mahesh Sharma ने कहा- 2017 के मुकाबले मिलेंगी अधिक सीटें

Punjab Election 2022: ​​द ग्रेट खली BJP में हुए शामिल, कहा- पार्टी की नीति से हूं प्रभावित

UP Election 2022: पहले चरण के मतदान शुरू होने के बाद उम्मीदवारों ने क्या कहा? जानिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here