Dhanbad News: शादी के दिन दूसरी बार फरार हुआ दूल्हा, पुलिस ने खोजकर थाने में कराई शादी

0
276
Dhanbad News
Dhanbad News

Dhanbad News: दुल्हन के जोड़े में सजकर बैठी दुल्हन अपने होने वाले पति का इंतजार कर रही थी। हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगाकर दुल्हन आने वाले जीवन के लिए कई अरमान सजाए सात फेरे के लिए मंडप में बैठकर दूल्हे का वेट कर रही थी। फेरे का मुहूर्त निकल रहा था पर दूल्हा अभी तक बारात लेकर नहीं पहुंचा। ऐसे में घबराए दुल्हन के परिजनों ने जब दूल्हे को फोन किया तो नंबर बंद आ रहा था। काफी समय तक परिवार से संपर्क न होने पर पीड़ित परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे और दूल्हे को तलाशने की गुहार लगाई।

Dhanbad News: वर-वधू पक्षों में हंगामा

Dhanbad News
Dhanbad News

खबर है झारखंड के धनबाद की जहां दूल्हा अपने शादी के दिन ही फरार हो गया। पर जब पुलिस ने कानून का डंडा बजाया तो पुलिस स्टेशन में पहुंचकर दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। पहले पुलिस दूल्हे को मैरिज हॉल से लेकर उसके घर पर तलाश रही थी। दूल्हे को आस पास के इलाके में भी तलाशा गया लेकिन फिर भी नहीं मिला। पुलिस ने जब धमकाया तो दूल्हे के परिजनों ने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश किया।

धनबादा पुलिस स्टेशन पहुंचे दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया। दुल्हन ने आरोप लगाया है कि ये लड़का पिछले साल भी अपने शादी वाले दिन फरार हो गया था। उस समय शादी नहीं हो पाई थी। ऐसे में एक बार फिर जब शादी तय हुई तो फिर भाग गया। लड़की का कहना है कि लड़के ने उसे धोखा दिया है। ऐसे में थाना परिसर में ही दोंने के बीच खूब बवाल हुआ।

Dhanbad News: 8 लाख लिया है दहेज

Dhanbad News
Dhanbad News

पुलिस के समझाने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। दुल्हन का कहना है कि रत्नेश कुमार रेलवे में नौकरी करता है। इसी बात का धौश दिखाता है। शादी के समय ही फरार हो जाता है। दुल्हन ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि किसी तरह शादी हो ही गई।

इसपर लड़की के भाई का कहना है कि लड़का रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी करता है। पर दहेज लेने के लिए ग्रुप सी का बताया है। पिछले साल हुई सगाई में हमने 8 लाख कैश दिया था। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़का अपनी बहन और भांजी के बहकावे में आकर शादी से दूर भाग रहा था।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संंबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here