दिल्ली के उपराज्यपाल Anil Baijal ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?

Anil Baijal Resigns: बैजल को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा शहरी विकास मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां उन्होंने जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के 60,000 करोड़ रुपये की योजना और कार्यान्वयन की देखरेख की।

0
255
Anil Baijal
Anil Baijal

Anil Baijal: दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) अनिल बैजल ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 5 साल 4 महीने से अधिक समय से बैजल दिल्ली के एलजी थे। उन्होंने नजीब जंग के अचानक इस्तीफे के बाद 31 दिसंबर 2016 को पदभार ग्रहण किया था, लेकिन उसके बाद से उनका कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ टकराव जारी था।

download 28 1
Anil Baijal

DDA के पूर्व उपाध्यक्ष पद पर भी Anil Baijal ने किया है काम

बता दें कि बैजल 1969 बैच के IAS हैं। उन्होंने दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पूर्व उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। बैजल को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा शहरी विकास मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां उन्होंने जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के 60,000 करोड़ रुपये की योजना और कार्यान्वयन की देखरेख की।

download 29 2
Anil Baijal

37 सालों तक नौकरशाही में रहे Anil Baijal

नौकरशाही में अपने 37 साल के करियर के दौरान, बैजल ने इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, प्रसार भारती निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गोवा के विकास आयुक्त और नेपाल में भारत के सहायता कार्यक्रम के सलाहकार प्रभारी के रूप में भी काम किया। बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कला में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने वाले बैजल फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) के महासचिव थे।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here