Chhattisgarh News: भारत माला परियोजना को लेकर BJP के आरोपों को कांग्रेस ने बताया गलत, कहा- भू-अर्जन का काम रमन सरकार में हुआ था

0
271
Sushil Anand Shukla

Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा राज्‍य सरकार पर लगाए गए मुआवजा घोटाले के आरोपों को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता Sushil Anand Shukla ने मनगढ़ंत और झूठा बताया है। उन्‍होंने कहा कि इन दोनों सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति तत्कालीन भाजपा की रमन सरकार के समय हुआ था। इसका प्रारंभिक प्रकाशन भी 2018 में हुआ था। उस समय भी भाजपा की रमन सरकार थी। प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात भूस्वामी के नाम तथा भूमि के स्टेटस में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया। किसी के पारिवारिक बंटवारे, फौती आदि की स्थिति को छोड़कर। शुक्ला ने कहा कि मुआवजा प्रकरण में भाजपा नेता जो आरोप लगा रहे हैं उसमें अगर तनिक भी सच्चाई है तो इस गड़बड़ी और घोटाले के लिये भाजपा की रमन सरकार जवाबदार है।

358 करोड़ का मुआवजा बांटा गया

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उन्हीं 1600 प्रभावितों की जमीनों का अधिग्रहण किया। जिनका प्रारंभिक सर्वे और प्रकाशन रमन सरकार ने किया था। कांग्रेस सरकार ने भू अधिग्रहण कानून 2013 के तहत प्रभावितों को मुआवजा वर्तमान बाजार कीमत से चार गुना ज्‍यादा दिया गया है। ताकि किसानों को उनकी जमीन की विधिसम्मत कीमत मिल सके। किसानों को पूरी कीमत क्यों मिली भाजपा को यही पीड़ा है। अभी तक 358 करोड़ का मुआवजा बांटा गया है। भाजपा को 358 करोड़ में 1000 करोड़ का घोटाला दिख रहा है। ये भाजपा के संस्कार है। 15 साल तक कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार वाली सरकार चलाने की आदत वाली भाजपा को हर जगह भ्रष्टाचार ही नजर आता है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: BJP ने लगाया राज्‍य सरकार पर मुआवजा घोटाले का आरोप, राज्यपाल से मुलाक़ात कर करेगी खुलासा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here