UP Election 2022: 5 राज्यों समेत उत्तरप्रदेश में भी कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP की नजर भी अगामी यूपी चुनाव पर है। चुनाव के मद्देनजर पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता यूपी का दौरा कर रहे हैं और पार्टी पूरा जोर लगा रही है। रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है।
UP Election 2022 के लिए AAP ने 150 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए
आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जो अपनी पहली लिस्ट जारी की उसमें 150 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। AAP के उम्मीदवारों को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने डॉक्टर, इंजीनियर और एमबीए की डिग्री से ग्रेजुएट लोगों को टिकट दी है।

AAP की उत्तराखंड चुनाव के लिए दूसरी सूची
रविवार को ही आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 18 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 24 प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे।

- गुड्डू लाल – थराली (SC)
- सुमंत तिवारी – केदारनाथ
- अमेन्द्र बिष्ट – धनौल्टी
- नवीन पिरशाली – रायपुर
- रविन्द्र आनंद – देहरादून कैंट
- त्रिलोक सिंह नेगी – टिहरी
- राजू मौर्य – डोईवाला
- ममता सिंह – ज्वालापुर (SC)
- मनोरमा त्यागी – खानपुर
- गजेंद्र चौहान – श्रीनगर
- अरविंद वर्मा – कोटद्वार
- नारायण सुराड़ी – धारचूला
- प्रकाश चंद्र उपाध्याय – द्वाराहाट
- तारा दत्त पांडेय – जागेश्वर
- सागर पांडेय – भीमताल
- डॉ भुवन आर्य -नैनीताल (SC)
- जरनैल सिंह काली – गदरपुर
- कुलवन्त सिंह (किच्छा)
आम आदमी पार्टी नेता रिटायर कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे

बता दें कि इससे पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 विधान सभाओं के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। AAP नेता रिटायर कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे। जबकि AAP कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली को काशीपुर का उम्मीदवार बनाया गया है।
- UP Election 2022: पुराने Video के कारण निशाने पर आए Kumar Vishwas, कहा-…नेता भक्तों, ये वीडियो सन 2006 का है
- UP Election 2022: राष्ट्रीय लोक दल ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है RLD
- UP Election 2022: BJP ने अपने इन नेताओं के काटे टिकट, देखें लिस्ट