Bihar School News: बेखबर सरकार! बिहार के 19 सरकारी स्कूलों में रविवार नहीं, शुक्रवार को होगी छुट्टी, पढ़िए क्या है कारण?

ऐसा ही मामला झारखंड के जामताड़ा जिले में देखने को मिला था। इलाके के सैकड़ों स्कूलों में शुक्रवार (जुमा) को छुट्टी दी जाती है।

0
339
Bihar School News
Bihar School News

Bihar School News: झारखंड के बाद अब बिहार में भी स्थानीय लोगों ने सरकारी नियमों को तोड़ते हुए स्कूलों पर मनमाने नियम थोप दिए हैं। जानकारी अनुसार कथित तौर पर बिना किसी आधिकारिक अनुमति के सरकारी स्कूलों की साप्ताहिक छुट्टी को बदल दिया गया है, यानि साप्ताहिक छुट्टी रविवार से बदलकर शुक्रवार यानि कि ‘जुमे’ के दिन कर दिया गया। बिहार के किशनगंज में 19 स्कूलों में अब रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी देने का ऐलान किया गया है।

Bihar School News
Bihar School News

Bihar School News: झारखंड के जामताड़ा जिले में भी शुक्रवार को दी जाती है साप्ताहिक छुट्टी

बता दें कि ऐसा ही मामला झारखंड के जामताड़ा जिले में देखने को मिला था। इलाके के सैकड़ों स्कूलों में शुक्रवार (जुमा) को छुट्टी दी जाती है। जामताड़ा में इलाके में 70 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी है और यहां के स्कूलों में मुस्लिम बच्चे भी अधिक हैं, इसलिए यहां रविवार को पढ़ाई करवाई जा रही है और शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है।

ऐसा ही मामला अब बिहार के किशनगंज से सामने आया है। किशनगंज जिला मुस्लिम बाहुल्य जिला है। खबरों में आने के बाद अब यह मामला राज्य सरकार के संज्ञान में आया है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसपर आश्वासन देते हुए कहा है कि इसपर जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी ऐसी कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here