Non-Muslims Entered Mecca: मक्का में घुस गया गैर-मुस्लिम शख्स, दुनिया में मचा हंगामा

पुलिस के अनुसार, इस शख्स ने इजराइली पत्रकार को मक्का शहर में एंट्री कराने के साथ-साथ उसे और भी कई सुविधाएं मुहैया कराईं।

0
265
Non-Muslims entered Mecca
Non-Muslims entered Mecca: मक्का में घुसा गैर मुस्लिम

Non-Muslims Entered Mecca: इज़राइल के पत्रकार के चोरी छुपे मक्का जाने बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पत्रकार का सोशल मीडिया पर विरोध देखने को मिल रहा है। इस मामले में एक शख्य को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शख्स पर आरोप है कि उसने इजरायली पत्रकार को मक्का में घुसने में सहायता की है। दरअसल, इज़राइल के चैनल 13 के पत्रकार गिल तमारी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि वह मक्का शहर में थे। उनका यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने पत्रकार पर कार्रवाई की मांग की।

Non-Muslims entered Mecca

Non-Muslims entered Mecca: पुलिस ने लिया एक्शन

विरोध बढ़ता देख पुलिस एक्शन में आ गई और एक शख्स को इस मामले मे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस शख्स ने इजराइली पत्रकार को मक्का शहर में एंट्री कराने के साथ-साथ उसे और भी कई सुविधाएं मुहैया कराईं। वायरल वीडियो में अमेरिकी पत्रकार और उनके साथ मौजूद एक शख्स तमारी अराफात नजर आ रहे हैं। ये वो जगह है जहां मुस्लिम तीर्थयात्री हज यात्रा के दौरान प्रार्थना के लिए जुटते हैं।

गैर मुस्लिमों को मक्का में जाने की नही है इजाजत

दरअसल, इस्लाम धर्म में मक्का को पवित्र धर्म स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि इस्लाम धर्म के लोग शांति से इबादत कर सकें इसलिए भी गैर मुस्लिमों को यहां आने की अनुमति नहीं है। वहीं इजराइली पत्रकार जो यहूदी धर्म से ताल्लुक रखते हैं। उन्होनें एक फुटेज शेयर की जिसमें विश्व प्रसिद्ध मक्का गेट भी दिख रहा है। मक्का शहर की सीमा इसी गेट से मानी जाती है। 

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here