WPL Auction 2023: स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा, कप्तान हरमनप्रीत इतने करोड़ में बनीं MI की खिलाड़ी…

0
131
WPL Auction 2023
WPL Auction 2023

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए मुबंई में नीलामी समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख है। महिला आईपीएल के लिए पहली बोली स्मृति मंधाना के लिए लगाई गई। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। स्मृति को आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में अपनी टीम में कर लिया है। वहीं, आपको बता दें कि महिला आईपीएल 2023 के लिए 5 टीमें खेलेंगीं, जिनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल और आरसीबी शामिल हैं।

WPL Auction 2023
WPL Auction 2023

WPL Auction 2023: 1.40 करोड़ में हरमनप्रीत कौर हुई मुंबई टीम की हिस्सा

वहीं, दूसरी बोली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए लगी। उनका बेस प्राइस 50 लाख था। इस दौरान महिला आईपीएल के कई फ्रेंचाईजी ने बोली लगाई लेकिन अंतिम बोली मुंबई इंडियंस की रही। मुबंई ने कप्तान हरमनप्रीत को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। दीप्ति का बेस प्राइस 50 लाख था। बोली लगने के दौरान इनके लिए मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच काफी प्रतिस्पर्धा देखी गई। इसके साथ ही आखिरी में यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 2 करोड़ 60 लाख में खरीद लिया।

WPL Auction 2023: आरसीबी ने ट्वीट कर जताई खुशी
WPL Auction 2023: आरसीबी ने ट्वीट कर जताई खुशी

WPL Auction 2023

  • फ्रान जोनस जो न्यूजीलैंड की खिलाड़ी है, इनका बेस प्राइस 30 लाख था। यह अनसोल्ड रहीं।
  • ऐफी फ्लेचर जो वेस्ट इंडीज की खिलाड़ी हैं। इनका बेस प्राइस 30 लाख था और यह अनसोल्ड रहीं।
  • अलाना किंग जो ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी हैं। इनका बेस प्राइस 40 लाख था। यह अनसोल्ड रहीं।
  • एनोका रानावीरा जो श्रीलंका की खिलाड़ी हैं। इनका बेस प्राइस 30 लाख था और यह अनसोल्ड रहीं।
  • पूनम यादव जो भारतीय स्पीन गेंदबाज हैं। इनका बेस प्राइस 30 लाख था। यह अनसोल्ड रहीं।
  • नोनकुलूको मलाब, साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी है। इनका बेस प्राइस 30 लाख था और यह अनसोल्ड रहीं।
  • राजेश्वरी गायकवाड का बेस प्राइस 40 लाख था, इन्हें यूपी वॉरियर्स ने 40 लाख में खरीदा।
  • सारा ग्लेन अनसोल्ड रहीं, इनका बेस प्राइस 30 लाख था।
  • ग्रुप 7 में स्पीन गेंदबाजों के लिए बोली लगी।
  • शकिरा सालमान जो अनसोल्ड रहीं, इनका बेस प्राइस 30 लाख था।
  • अयाबोंगा खाका जो साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी हैं इनका 30 लाख बेस प्राइस था और यह भी अनसोल्ड रही।
  • लेहा न्यूजीलैंड की गेंदबाज हैं और इनका बेस प्राइस 30 लाख था,यह अनसोल्ड रहीं।
  • जहानारा आलम जो बांग्लादेश की खिलाड़ी हैं। इनका बेस प्राइस 30 लाख था और यह अनसोल्ड रहीं।
  • मेघन जो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। इनका बेस प्राइस 40 लाख था। यह अनसोल्ड रही।
  • अंजली सरवानी गेंदबाज हैं और इनका बेस प्राइस 30 लाख था। इन्हें 55 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
  • इंग्लैंड की खिलाड़ी फ्रेया डेवीस का बेस प्राइस 30 लाख था और यह भी अनसोल्ड रहीं।
  • शामिलिया जो वेस्ट इंडीज की गेंदबाज है। इनका बेस प्राइस 30 लाख था और यह अनसोल्ड रहीं।
  • ग्रुप 6 में गेंदबाजों के लिए बोली लगी।
  • एम्मी जोन्स जो इंग्लैंड की खिलाड़ी है। इनका बेस प्राइस 40 लाख था। यह अनसोल्ड रहीं।
  • बरनडीन जो न्यूजीलैंड की विकेटकीपर हैं। इनका बेस प्राइस 30 लाख था, यह अनसोल्ड रही।
  • सुषमा वर्मा जो भारतीय विकेटकीपर हैं। इनका बेस प्राइस 30 लाख था। यह अनसोल्ड रहीं।
  • अलिसा हिली जो ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी है। इनका बेस प्राइस 50 लाख था। इन्हें 70 लाख में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
  • रिचा घोस जो भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। इनका बेस प्राइस 50 लाख था। इन्हें आरसीबी ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा।
  • यस्तिका भाटिया जो भारतीय खिलाड़ी है। इनका बेस प्राइस 40 लाख था। इन्हें मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा।
  • अनुष्का संजीवनी जो श्रीलंका की विकेटकीपर हैं, इनका बेस प्राइस 30 लाख था और यह भी अनसोल्ड रहीं।
  • तानिया भाटिया पर विकेटकीपर के रूप में बोली लगाई गई। इनका बेस प्राइस 30 लाख था। यब अनसोल्ड रही।
  • ग्रुप- 5 में विकेटकीपर पर लगी बोली
  • डेंड्रा डॉटीन जो वेस्ट इंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। इनका बेस प्राइस 50 लाख था। इन्हें गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख में खरीदा।
  • पूजा वस्त्रकर का बेस प्राइस 50 लाख था, जो भारतीय ऑलराउंडर हैं। इन्हें मुबंई इंडियंस ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा।
  • भारत की हरलीन देओल को गुजरात जाएंट्स ने 40 लाश में खरीदा। इनका बेस प्राइस 40 लाख था।
  • दक्षिण अफ्रीका की सुने लूस, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू अनसोल्ड रही। इनका बेस प्राइस 30 लाख था।
  • एनाबेल सदरलैंड का बेस प्राइस 30 लाख था। इन्हें गुजरात जाएंट्स ने 70 लाख में खरीदा।
  • हीदर नाइट जो इंग्लैंड की कप्तान हैं। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। ये अनसोल्ड रही।
  • ग्रुप 4 में ऑलराउंडर की नीलामी हुई शुरू
  • दिल्ली ने अंडर 19 की कप्तान शेफाली वर्मा को 2 करोड़ में खरीदा। इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • टीम इंडिया की बॉलर रेणुका सिंह की नीलामी की बेस प्राइस 50 लाख था। उनके लिए कई फ्रेंचाईजी ने बोली लगाई लेकिन आखिर में रेणुका आरसीबी की हिस्सा बनी। उन्हें आरसीबी ने 1 करोड़ 50 लाख में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
  • भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • न्यूजीलैंड की खिलाड़ी एमिलिया केर का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • शबनिम इस्माइल का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • बेथ मूनी को गुजरात जाएंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
  • ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ताहलिया मैक्ग्रा को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 40 लाख में खरीदा। इनका बेस प्राइस 40 लाख था।
  • नताली साइवर को मुंबई ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया। नताली का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टन को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 80 लाख में खरीदा। इनकी बेस प्राइस 50 लाख थी।
  • सोफी डिवाइन को आरसीबी ने बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। सोफी को आरसीबी ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा।
  • हेली मैथ्यूज, महिला आईपीएल की पहली अनसोल्ड खिलाड़ी रहीं। उनका बेस प्राइस 40 लाख था।
  • एश्ले गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा। एश्ले ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी हैं। इनका बेस प्राइस 50 लाख था।
  • वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिस पैरी पर आरसीबी ने अंतिम बोली लगाई। पैरी का बेस प्राइस 50 लाख था। इन्हें आरसीबी ने 1 करोड़ 70 लाख में खरीदा।

यह भी पढ़ेंः

SCBA के उपाध्यक्ष प्रदीप राय को बनारस साहित्योत्सव में किया गया सम्मानित, बोले- काशी रही है साहित्य की नगरी

Shaligram पत्‍थर से क्‍यों हो रहा श्रीराम और सीता जी की मूर्ति का निर्माण, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्‍व?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here