T20 World Cup 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाजों की लिस्ट में कोई भारतीय नहीं, Wanindu Hasaranga बने टॉप विकेट टेकर

0
488
wanindu Hasaranga

T20 World Cup 2021 की शुरुआत 17 अक्टूबर को हुई। 17 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का पहला राउंड 22 अक्टूबर तक खेला गया। इसके बाद 23 अक्टूबर से सुपर 12 के मुकाबले खेले गए। 14 नवंबर को इसका फाइनल खेला गया। जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। इस टी20 विश्व कप में कई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा ने 16 विेकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें। वानिन्दु हसरंगा ने 8 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाए।

टी20 वर्ल्डकप की शुरुआत 2007 में की गयी थी। भारत ने 2007 का खिताब अपने नाम किया था। उसके 2009 में पाकिस्तान, 2010 में इंग्लैंड, 2012 में वेस्टइंडीज, 2014 में श्रीलंका, 2016 में वेस्टइंडीज और 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब नाम किया। अभी तक वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा दो बार टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

T20 World Cup 2021 का विश्व विजेता बना Australia, न्यूजीलैंड को 6 साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से फिर मिली शिकस्त

T20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज़ों की लिस्ट

खिलाड़ी मैच विकेट इकॉनमी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका) 8 16 5.20 3/9

एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) 7 13 5.81 5/19

ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 7 13 6.25 3/17

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 6 11 5.59 4/9

जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) 7 9 7.29 4/39

ड्वेन प्रिटोरियस (दक्षिण अफ्रीका) 5 9 6.88 3/17

एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका) 5 9 5.37 3/8

जोश डेवी (स्कॉटलैंड) 5 9 7.02 4/18

आदिल रशीद (इंग्लैंड) 6 9 6.53 4/2

शादाब खान (पाकिस्तान) 6 9 6.00 4/26

यह भी पढ़ें: New Zealand को T20 World Cup 2021 के फाइनल से पहले लगा बड़ा झटका, Devon Conway हुए टीम से बाहर

Kane Williamson ने फाइनल मैच से पहले दी बड़ी प्रतिक्रिया, New Zealand और Australia के बीच खेला जाएगा फाइनल

T20 World Cup 2021: फाइनल में Australia से हार के बाद New Zealand के कप्तान Kane Williamson ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here