BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly हुए कोरोना संक्रमित, कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में किया गया भर्ती

0
365
Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

BCCI के अध्यक्ष Sourav Ganguly कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात को सौरव गांगुली का कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके बाद से वो डॉक्टरों की निगरानी में है। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरों के बीच ये खबर चिंता बढ़ाने वाली है।

Sourav Ganguly को इसी साल आया था हार्ट अटैक

Sourav Ganguly

जनवरी, 2021 में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। सौरव गांगुली को तब एक महीने में दो बार angioplasty करवानी पड़ी थी। हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे और लगातार काम कर रहे थे।

सौरव गांगुली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा चिंता व्यक्त की गई. बता दें कि हाल ही में सौरव गांगुली लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं, जब टीम इंडिया में कप्तानी को लेकर विवाद चल रहा था।

सौरव गांगुली का करियर

सौरव गांगुली का शुमार भारत के सबसे सफल कप्तानों में किया जाता है। गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़कर अपने टेस्ट करियर जोरदार आगाज किया था। उन्होंने 49 टेस्ट और 147 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। गांगुली ने टीम को ऐसे मुकाम पर पहुंचाया जो कहीं भी जाकर जीत दर्ज कर सकती थी।

सौरव गांगुली ने अपने करियर में 113 टेस्ट मैचों में 42.17 की औसत से 7212 रन बनाए, जिनमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। हीं, 311 वनडे मैचों में उन्होंने 41.02 की औसत से 11363 रन बनाए. जिनमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here