Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 94वां मैच Gujarat Giants और Patna Pirates के बीच खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबले में जीत दर्ज किया है। वहीं पटना पाइरेट्स ने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Gujarat Giants ने अबतक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैचों में उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और 3 मैच टाई पर खत्म हुआ हैं। वो 38 अंकों के साथ अंक तालिका में 11वें स्थान पर हैं।

Patna Pirates ने अबतक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 मैचों में उन्होंने जीत दर्ज किया। वहीं 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच टाई भी रहा। पटना की टीम 50 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Dabang Delhi | 53 |
2. | Bengaluru Bulls | 51 |
3. | Patna Pirates | 50 |
4. | Jaipur Pink Panthers | 45 |
5. | Tamil Thalaivas | 44 |
6. | U Mumba | 43 |
7. | Haryana Steelers | 43 |
8. | UP Yoddha | 42 |
9. | Puneri Paltan | 42 |
10. | Bengal Warriors | 41 |
11. | Gujarat Giants | 38 |
12. | Telugu Titans | 22 |
इस लिस्ट में 53 अंकों के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 51 अकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, तीसरे स्थान पर 50 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स, चौथे स्थान पर 45 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर, 44 अंकों के साथ पांचवें स्थान तमिल थलाइवाज की टीम है।
वहीं 43 अंकों के साथ यू मुंबा छठे स्थान पर, 43 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स सातवें स्थान पर, 42 अंकों के साथ यूपी योद्धा आठवें स्थान पर, 42 अंकों के साथ पुनेरी पलटन नौवें स्थान पर, बंगाल वरियर्स की टीम 41 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 38 अंकों के साथ गुजरात जाइंट्स और 12वें स्थान पर 22 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।