IPL 2022: Gujarat Titans का सामना Mumbai Indians से, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 का 51वां मुकाबला Gujarat Titans और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शुक्रवार 6 मई को शाम 7.30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

0
146

IPL 2022 का 51वां मुकाबला Gujarat Titans और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शुक्रवार 6 मई को शाम 7.30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत हासिल की। वहीं गुजरात को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुकी है।

गुजरात की टीम अभी तक 10 मैचों में 8 जीत हासिल की। 16 अंकों के साथ गुजरात अंक तालिका में पहले पायदान पर मौजूद है। गुजरात टाइटंस इस मुकाबला को जीतकर प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी। गुजरात की टीम पहली बार इस आईपीएल में खेल रही है और अभी तक गुजरात का प्रदर्शन शानदार रहा है। गुजरात की टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का ना चलना सबसे परेशानी भरा रहा है। लीग के अंतिम कुछ मैचों में गुजरात को अपनी इस कमी को सुधारना होगा।

IPL 2022

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 को जल्द ही भुलना चाहेगी। इस आईपीएल में 9 मैचों में मुंबई के टीम ने मात्र 1 मुकाबले में जीत हासिल कर सकी है। इस साल टीम का सफर अच्छा नहीं रहा। रोहित शर्मा की टीम इस बार कुछ खास नहीं कर सकी और लगातार 8 मुकाबलों में हार झेलना पड़ा। मुंबई की टीम अभी तक अपना संयोजन की तलाश कर रही है।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्‍जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्‍युसन, यश दयाल, मोहम्‍मद शमी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, रिले मरेडिथ, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक कौशिक, जसप्रीत बुमराह, डेनियल सैम्स।

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम: 

20220328 231944

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, प्रदीप सांगवान, वरुण आरोन, जयंत यादव, विजय शंकर, गुरकीरत सिंह मान, दर्शन नलकांडे, रहमानुल्ला गुरबाज, डोमिनिक ड्रेक, साई सुधारसन, यश दयाल, नूर अहमद।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम:

mumbai indians

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here