टोक्यो में 11वां दिन भारतीय महीला हॉकी टीम ने बेहद खास बना दिया है। महीला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच में जीत की नायिका गोलकीपर सविता पूनिया रहीं, जिन्होंने कुल 9 बेहतरीन गोल बचाव किए। वहीं भारत के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में किया। अब भारतीय टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 4 अगस्त को होगा।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा कर महीला टीम ने सबको चौंका दिया है। इन बेटियों की कामयाबी पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। ट्विटर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य बड़े नेताओं ने महिला टीम को बधाई दी है।

%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF %E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%B2%E0%A4%BE %E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%AE %E0%A4%A8%E0%A5%87 %E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%A8%E0%A4%B2 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%88 %E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%B9

भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। पहली बार हम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 130 करोड़ लोग देश की महिला हॉकी टीम के साथ हैं।

वही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी अपने ट्वीट पर लिखा कि टीम इंडिया के प्रदर्शन पर हर किसी को गर्व है। कुछ जीत बहुत यादगार होती हैं। आपको खेलते हुए देखना हमारे लिए बेहतरीन अनुभव है।

देश के पूर्व खेल मंत्री रह चुके किरण रिजिजू ने भी टीम इंडिया के जीत के जश्न में शामिल हुए। किरण रिजिजू ने लिखा कि भारत का सपना अब सच हो रहा है। हमारी हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया है। हमारे पास कोई शब्द नहीं है कहने को ।

इसी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘नाज़ है’ देश की बेटियों पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर लिखा कि टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई, ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

ये भी पढ़ें:

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी रचा इतिहास, पहली बार बनाई सेमीफाइनल में जगह, ट्वीटर पर लगा बधाईयों का ढे़र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here