ICC world cup 2023 : Maxwell ने दिखाया अपना Maximum! अफगानिस्तान के खिलाफ ठोक डाला दोहरा शतक,यहाँ पढ़िए किन-किन खिलाड़ियों ने किया है ये कारनामा….

0
148

ICC world cup 2023 : क्रिकेट के कुछ मैच ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए यादगार रह जाते हैं। ऐसे ही, विश्व कप 2023 का 39वां मुकाबला ग्लेन मैक्सवेल की ऐतिहासिक पारी के लिए याद रखा जाएगा। मंगलवार (7 नवम्बर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 201रनों की नाबाद पारी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप 2023 के सेमीफाइनल की टिकट भी कटाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के 91 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद, मैक्सवेल के शानदार दोहरे शतक (Double Century) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने यह जीत 46.5 ओवर में दर्ज कर ली। इस साथ ही मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बात अगर विश्व कप में दोहरे शतकों की करें तो मैक्सवेल से पहले यह कारनामा 2 खिलाड़ी कर चुके हैं।

ICC world cup 2023 : वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल:

image 3


वर्ल्ड कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल ने दोहरा शतक जड़ा था, जहां उन्होंने जिम्बॉब्वे टीम के खिलाफ मैच खेलते हुए 219 रन बनाए थे। बता दें, वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम ने उस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। तब गेल ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 16 छक्के लगाए, जिसके चलते गेल विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

मार्टिन गप्टिल :

image 2


वहीं, विश्व कप 2015 में ही यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल ने भी किया, जहां उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच खेलते हुए नाबाद 237 रन बनाए। बता दें, इस मैच में गप्टिल ने 163 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और 11 छक्के लगाए। जिसके चलते गप्टिल विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

ग्लेन मैक्सवेल :

image 4


मौजूदा विश्व कप में, मैक्सवेल के बल्ले से पहला दोहरा शतक आया है। विश्व कप 2023 अभी तक कुछ खिलाड़ी दोहरे शतक के नजदीक तो आए लेकिन इस आंकड़े को छू न सके। बता दें, मैक्सवेल चोट के बाद कुछ दिन का रेस्ट लेकर प्लेइंग 11 में वापस आए थे। मैच के दौरान यह देखा गया कि मैक्सवेल ठीक से भाग नहीं पा रहे, मैक्सवेल ने पैरों में जकड़न के बावजूद इस पारी में अपने करियर का पहला दोहरा शतक ठोक दिया। बता दें, अफगानिस्तान के खिलाफ चेज करते हुए मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बनाए। इस दौरान मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 10 छक्के लगाए। जिसके चलते मैक्सवेल विश्व कप में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दें, मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (68 गेंद में नाबाद 12) के साथ आठवें विकेट के लिए 202 रन की अटूट साझेदारी की, जो वनडे इतिहास में सात विकेट गिर जाने के बाद की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मैच में मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बता दें कि वर्ल्ड कप में सबसे तेज दोहरे शतक के साथ-साथ वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी मैक्सवेल के ही नाम है। मैक्सवेल ने मौजूदा वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में मात्र 40 गेंदों पर शतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया।

यह भी पढ़ें:

BAN vs SL: बांग्लादेश और श्रीलंका के मैच में हुआ बवाल, जानिए अंपायर ने क्यों मैदान से बाहर किया इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को…

Kohli vs Tendulkar : विराट ने की सचिन के ODI शतकों की बराबरी; यहां देखिए किंग कोहली और मास्टर-ब्लास्टर के वनडे शतकों का सफर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here