Wisden ने चुने साल 2021 के टॉप-5 क्रिकेटर, इस लिस्ट में भारत के इन दो खिलाड़ियों को मिली जगह

0
248

Wisden Cricketer of the Year 2021 के बेस्ट क्रिकेटरों की लिस्ट जारी की है। दुनिया के सभी क्रिकेटरों के प्रदर्शन के आधार पर टॉप-5 क्रिकेटर को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। विजडन के साल 2022 के एडिशन में साल 2021 के पांच टेस्ट क्रिकेटरों की लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

Wisden ने जारी की पांच खिलाड़ियों की लिस्ट

Wisden
Wisden Cricketer of the Year 2021

इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट को साल 2021 का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। टॉप-5 क्रिकेटरों की लिस्ट में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के अलावा न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर डेन वान नीकर्क को शामिल किया गया है। जो रुट को साल का बेस्ट क्रिकेटर तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के महिला टीम की बैटर लिजेले ली को बेस्ट महिला क्रिकेटर चुना गया है।

rizwan

वहीं पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को 2021 का टी20 क्रिकेटर चुना गया है। बुमराह ने पिछले सीजन में इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ओवल पर शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई थी। वहीं रोहित ने चार टेस्ट में 52.57 की औसत से 368 रन बनाए। उन्होंने ओवल पर 127 रन की पारी खेली थी। रूट ने पिछले कैलेंडर ईयर में 1708 रन बनाए, जो क्रिकेट इतिहास में एक साल में तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन का रिकॉर्ड है।

ली ने 2021 में वनडे क्रिकेट में 90 से ऊपर की औसत से रन बनाए, जिसमें भारत के खिलाफ सीरीज में चार पारियों में 288 रन शामिल हैं। रिजवान ने 2021 में 27 टी20 में 1329 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

Wisden ने चुनी इंडिया की ऑल टाइम वनडे की प्लेइंग इलेवन टीम, धोनी को नहीं बनाया कप्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here