Cricket News Updates: एशेज टेस्ट का पहला मैच जीतकर Australia दूसरे स्थान पर पहुंचा, WTC में India और Pakistan को हुआ नुकसान, पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

0
444
Australia
Australia

Ashes 2021-22 टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत और पाकिस्तान को नुकसान हुआ है। भारत चौथे जबकि पाकिस्तान तीसरे स्थान पर खिसक गया है। श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत अभी तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है और जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के कुल 12 अंक हैं। श्रीलंका 24 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया बराबर हैं। टीम की रैंकिंग परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स के हिसाब से ही तय होगी।

Venkatesh Iyer के शतक से जीता मध्य प्रदेश, देखें कौन-कौन सी टीम हुई विजयी

Vijay Hazare Trophy: BCCI का घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में आज 38 टीमों के बीच 19 मुकाबला खेला गया। वेंकटेश अय्यर का जलवा रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिखा। वेंकटेश ने चंडीगढ़ के खिलाफ 151 रनों की तूफानी पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने सेंचुरी जड़ने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत की स्टाइल में जश्न मनाया। शिखर धवन का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं ऋतुराज का बल्ला आज खामोश रहा। पढ़ें विस्तार से…..

Venkatesh Iyer ने लगाया शतक, देखें VIDEO

Venkatesh Iyer ने रविवार को Vijay Hazare Trophy में चंडीगढ़ के खिलाफ शतकीय पारी खेली। मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए वेंकटेश अय्यर ने 113 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने सेंचुरी जड़ने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत की स्टाइल में जश्न मनाया। जश्न मनाने का उनका ये अंदाज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रजनीकांत आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने सेंचुरी जड़ने के बाद उनके अंदाज में जश्न मनाकर उन्हें सम्मान दिया। पढ़ें विस्तार से…..

Ashes 2021: England के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले Australia को लगा बड़ा झटका

Ashes 2021: Australia और England के बीच खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेटों से हराया। एशेज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा लेकिन दूसरे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। Josh Hazlewood चोट के चलते मैच से पहले ही बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ दर्द के चलते बाहर हो गए हैं और उनकी जगह झाय रिचर्डसन को मौका मिल सकता है। पढ़ें विस्तार से…..

South Africa दौरे के लिए मुंबई में जुटेंगी Team India

South Africa दौरे के लिए Team India के चयनित खिलाड़ियों का जमावड़ा मुंबई में होगा। यहां सभी खिलाड़ियों को तीन दिनों तक क्वारंटाइन रहने के बाद 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगें। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रोहित और विराट भी पहुंचेंगे। वह भी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ बायो-बबल में रहेंगे। उसके बाद 16 दिसंबर को टीम जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होंगे। पढ़ें विस्तार से…..

BCCI अध्यक्ष ने खुलकर Rohit Sharma का किया सपोर्ट

BCCI ने टी20 के बाद अब वनडे की कप्तानी भी Rohit Sharma को सौप दी है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी दी गई। इसका आधिकारिक एलान भी कर दिया गया। उसके अलावा रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बना दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले ऑल इंडिया सिलेक्शन कमेटी ने शुक्रवार को ये फैसला लिया। रोहित और विराट के बीच जारी कप्तानी विवाद के बीच बीसीसीआई ने पहली बार इस पर चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने नए कप्तान के रूप में रोहित का खुलकर सपोर्ट किया है। पढ़ें विस्तार से…..

PAK vs WI: Pakistan दौरे पर गई West Indies टीम पर कोरोना का साया

PAK vs WI : Pakistan दौरे पर गई West Indies टीम पर कोरोना का साया पड़ गया। वेस्टइंडीज को इस दौरे पर 3 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलने है। यह दौरा 13 से 22 दिसंबर तक चलेगा। वेस्टइंडीज टीम के तीन खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना की चपेट में आने के बाद तीनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ 13 दिसंबर से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से बारह कर दिया गया है। पढ़ें विस्तार से…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here