Vastu Tips For Car: वास्तु के अनुसार गाड़ी में कभी भी ना करें यें काम, भुगतने पड़ सकते हैं अशुभ परिणाम

0
11

Vastu Tips For Car: वाहन चलाते समय हर एक इंसान को सचेत रहना जरूरी है जरा-सी भी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। आपने कई लोगों को अपनी कार में आस्था के अनुसार भगवान जी की मूर्ति लगाते हुए देखा होगा। हम सभी कार में अपनी आस्था के अनुसार किसी-न-किसी भगवान की तस्वीर जरूर लगाते हैं। आज हम कुछ बताने जा रहे हैं कि किस तरह हम दुर्घटना से बचे रह सकते हैं।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कार में भगवान की मूर्ति रखी है तो कार में शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों ने कार में भगवान की मूर्ति रखी है उन्हें धूम्रपान भी नहीं करना चाहिए।
  • कार में अगर भगवान की मूर्ति या फोटो लगी हो तो आपको कार में प्याज, लहसुन और नॉनवेज का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति ऐसे लोगों को कभी भी नहीं रखनी चाहिए जो लोग कार में शराब, सिगरेट या नॉनवेज खाते हो।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार गाड़ी में भूलकर भी टूटी-फूटी या खराब चीजें नहीं रखनी चाहिएं।
  • गाड़ी के डैशबोर्ड पर वास्तुशास्त्र के अनुसार गाड़ी पर गणेश जी की मूर्ति रखना सबसे उत्तम माना जाता है।
  • गाड़ी में काले रंग का छोटा कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये गाड़ी में से नकारात्‍मकता दूर करता है।
  • गाड़ी में नेचुरल स्टोन या क्रिस्टल रखने से पृथ्‍वी तत्‍व मजबूत होता है और इससे कार हमेशा सुरक्षित रहती है।
  • अशुभ घटनाओं और अन्य परेशानियों से बचने के लिए लोग शुभ मुहूर्त और अच्छा दिन देखकर ही गाड़ी खरीदें।
  • गाड़ी चलाते समय लाउड म्‍युजिक नहीं बजाना चाहिए। इससे व्यक्ति का ध्यान भटकता है।
  • वास्तु के अनुसार गाड़ी में हमेशा पानी की बोतल रखनी चाहिए। यह मन को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • गाड़ी की खिड़की, कार्पेट और सीट को हमेशा साफ रखें। ये चीजें व्यक्ति के दिमाग को अशांत करती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

यह भी पढ़ें:

Astro Tips: हाथ की इस उंगली में भूलकर भी न पहने सोने की अंगूठी ! जानें किस उंगली में पहनना है शुभ

Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानिए शिव पूजन की विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here