Astro Tips: हाथ की इस उंगली में भूलकर भी न पहने सोने की अंगूठी ! जानें किस उंगली में पहनना है शुभ

0
24

Astro Tips: हिन्दू धर्म के शास्त्रों के अनुसार सोने को एक ऐसी धातु माना जाता है जिसे धारण करने से आपके शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। सोना बृहस्पति ग्रह का धातु माना जाता है। शास्त्रों में सोना धारण करने के कई नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि सोने की किसी भी चीज का आपके जीवन, स्वास्थ्य और कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सोने की अंगूठी अगर आप गलत उंगली में पहन लेते है तो आपको कंगाली का सामना भी करना पड़ सकता है। और अगर आप सोने की अंगूठी सही उंगली में धरण करते है तो आप मां लक्ष्मी की अपार कृपा भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं आपको हाथ की किस उंगली में सोने की अंगूठी पहननी चाहिए और किस उंगली में नहीं?

  • ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ग्रह का धातु सोना कहलाता है।
  • हाथ की सभी उंगलियों में सोने की अंगूठी पहनने की सलाह नहीं दी जाती है।
  • बृहस्पति मजबूत करने के लिए अनामिका उंगली में सोना धारण करना चाहिए।
  • शास्त्रों के अनुसार मध्यमा उंगली में सोने की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।
  • ज्योतिष के अनुसार मध्यमा उंगली में लोहे की अंगूठी पहनना बहुत शुभ माना गया है।
  • ज्योतिष के अनुसार तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी धारण करना अच्छा माना गया है।
  • शास्त्रों के अनुसार इससे व्यक्ति पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।
  • शास्त्रों में अनामिका उंगली में तांबे की अंगूठी पहनना शुभ होता है।
  • शास्त्रों के अनुसार कनिष्ठा यानी छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी धारण करना भी शुभ माना गया है।
  • शास्त्रों के अनुसार हाथ के अंगूठे में भी चांदी की अंगूठी पहनना शुभ है।
  • शास्त्रों के अनुसार इसे धारण करने वाले व्यक्ति को गुस्सा कम आता है। तनाव मुक्त होने के साथ ही उन्हें धन लाभ भी होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

यह भी पढ़ें:

Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानिए शिव पूजन की विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here