September 2022 Festival List: सितंबर में आने वाले प्रमुख त्‍योहार एवं व्रत के बारे में जानें यहां, पितृपक्ष से लेकर नवरात्र प्रारंभ होने के Latest Update!

September 2022 Festival List: ये भादो का माह है, इसका अंत 10 सितंबर को हो जाएगा। इसके बाद अश्विन का माह प्रारंभ हो जाएगा। इस पूरे माह कई महत्‍वपूर्ण व्रत, दिन एवं त्‍योहारों का आगाज होने वाला है।

0
242
September Festival List 2022
September Festival List 2022

September 2022 Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सिंतबर इस साल का नौवां माह है, वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार ये भादो का माह है, इसका अंत 10 सितंबर को हो जाएगा। इसके बाद अश्विन का माह प्रारंभ हो जाएगा। इस पूरे माह कई महत्‍वपूर्ण व्रत, दिन एवं त्‍योहारों का आगाज होने वाला है।

ऐसे में इस माह का महत्‍व बेहद खास है। इसी माह में गणेश चतुर्थी, पितृपक्ष, नवरात्र, दशहरे से लेकर एकादशी तिथि से लेकर कई जरूरी दिन पड़ेंगे। आइये जानते हैं सितंबर माह के महत्‍वपूर्ण पर्व एवं त्‍योहारों की पूरी जानकारी यहां।

September 2022 Festival List: Rishi Panchami Vrat and pujan.
September 2022 Festival List.

September 2022 Festival List: सितंबर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख व्रत एवं त्‍योहार

1 सितंबरऋषि पंचमी
3 सितंबरराधाष्‍टमी, महालक्ष्‍मी व्रत
6 सितंबरकर्मा, धर्मा एकादशी
8 सितंबर प्रदोष व्रत
9 सितंबरअनंत चतुर्दशी व्रत
10 सिंतबरपूर्णिमा पितृपक्ष प्रारंभ
17 सितंबरविश्‍वकर्मा डे
18 सितंबरजीवित्‍पुत्रिका व्रत
21 सितंबरइंदिरा एकादशी
23 सितंबरप्रदोषव्रत
25 सितंबरसर्वपितृ श्राद्ध
25 सितंबरमासिक शिवरात्रि
26 सितंबरशारदीय नवरात्र आरंभ

September 2022 Festival List: आइये जानते हैं कुछ महत्‍वपूर्ण व्रत एवं दिनों की जानकारियां

September 2022 Festival List: ऋषि पंचमी – यह व्रत भादो माह के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को किया जाता है। इस दिन का महत्‍व सप्‍तऋषियों को लेकर अधिक होता है। उनकी पूजा अर्चना एवं व्रत किया जाता है। इस दिन गंगा स्‍नान का महत्‍व अधिक होता है। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन व्रत करने से पापकर्मों से मुक्ति मिल जाती है।

श्री राधाष्‍टमी व्रत – हमारे शास्‍त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्‍ण जी के जन्‍म के 15 दिनों बाद राधाष्‍टमी आती है। इस दिन राधा रानी जी का जन्‍म हुआ था। इसे महालक्ष्‍मी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत 16 दिनों तक चलता है। यानी इसकी शुरुआत 3 सितंबर से होकर समापन 17 सितंबर को होगा।

Anant Chaturdashi Vrat: Lord Vishnu ji.
September Festival List 2022: Anant Chaturdashi

September 2022 Festival List: अनंत चतुर्दशी- भाद्रपद शुक्‍ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि अनंत चतुर्दशी कहलाती है। इस बार ये व्रत 9 सिंतबर को पड़ेगा। इस व्रत को करने से मां लक्ष्‍मी और विष्‍णु जी पूरी कृपा मिलती है।

Shradh 2022 in hindi
Pitra Paksha 2022.

पूर्णिमा पितृ पक्ष प्रारंभ– हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्‍व होता है। इसकी शुरुआत भाद्रपद शुक्‍ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होता है और अश्विन माह की अमावस्‍या तिथि को समाप्‍त होता है।

इस दिनों में पितृों को याद किया जाता है। ये दिन उनके नाम के ही होते हैं। उनके नाम पर दान, धर्म एवं पूजा की जाती है। पितरों की आत्‍मा की शांति के लिए पिंडदान भी किया जाता है।

September 2022 Festival List: जीवित्‍पुत्रिका व्रत-18 सितंबर को जीवित्‍पुत्रिका व्रत किया जाएगा। इसे जितिया व्रत नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत निर्जला रखा जाता है।इस व्रत को माताएं अपने बच्‍चों की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत की शुरुआत महाभारत काल से मानी गई है।

पितृपक्ष समापन-25 सितंबर को पितृपक्ष समापन होगा। मान्‍यताओं के अनुसार इस वर्ष जो श्राद्ध किया जाएगा वो सबसे महत्‍वपूर्ण होता है। इस दिन पूवर्जों और पितरों को खुशी -खुशी विदा किया जाता है।

September Festival List 2022
September Festival List 2022: Shardiya Navratri .

शारदीय नवरात्र प्रारंभ– इस वर्ष शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहे हैं।5 अक्‍टूबर को इसका समापन होगा। इसी दिन दशहरा भी मनाया जाएगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here