AAP Lok Sabha Candidates : AAP की दिल्ली-हरियाणा के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किस-किस को मिला मौका  

0
13

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार (27 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की 4 लोकसभा और हरियाणा की एक लोकसभा सीट के लिए उमीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने प्रेस प्रेस कांफ्रेंस में 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जो दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। इसमें, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार से चुनाव लड़ेंगे, सोमनाथ भारती नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, सहीराम पहलवान दक्षिणी दिल्ली से और महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही गोपाल राय ने बताया कि हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता बतौर आप उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस में सभी उम्मीदवारों को चुनने का कारण बताते हुए कहा, “मकसद यही है कि आप के हिस्से में जो सीटें आई हैं, सभी कैल्कुलेशन के बाद यह फैसला लिया गया कि देश और संविधान बचाने के लिए हर सीट को जीतना जरूरी है। लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हमारे 10 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।” आप नेता ने आगे बताया कि पंजाब में भी भी जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए नाम बताए जाएंगे।

गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आप के उम्मीदवार दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पंजाब और असम में इंडिया अलायंस की सहमति के अनुसार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले AAP ने गुजरात की भरूच और भावनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

बता दें कि कुछ ही दिन पहले इंडिया गठबंधन में आप और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीटों को लेकर सहमती बनी थी। जिसमें तय हुआ था कि दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी जबकि बची हुई 3 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here