26/11 हमले के शहीदों को नमन, संविधान निर्माताओं को किया याद, PM मोदी ने Mann Ki Baat कार्यक्रम के 107वें एडिशन को किया संबोधित

0
47

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (26 नवंबर) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 107वें संस्करण संबोधित किया। पीएम मोदी का ये रेडियो शो सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित हुआ। इसका प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को किया जाता है।

FotoJet 2023 11 26T114255.665
PM Modi Mann Ki Baat

26/11 हमले के शहीदों को किया नमन

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज 26 नवंबर की तारीख है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। आज के दिन ही हमारे देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने मुंबई समेत पूरे देश को हिला दिया था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और आज आतंक को कुचल रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबांज वीरगति को प्राप्त हुए, देश आज उन्हें याद कर रहा है।

Mann Ki Baat: संविधान दिवस दी बधाई

पीएम ने संविधान निर्माताओं को भी याद किया। उन्होंने कहा, “इस दिन ही संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया। 2015 में जब संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई जा रही थी, तब हमने 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया। मैं सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई देता हूं।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here