Varanasi Shiv Baraat: इस बार काशी में शिव की बारात होगी अनोखी, 100 से ज्यादा निकाली जाएंगी झांकियां

0
77
Varanasi Shiv Baraat
Varanasi Shiv Baraat

Varanasi Shiv Baraat: देशभर में महाशिवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी काशी में शिव जी की बारात निकाली जाएगी। लेकिन इस बार शिव की बारात कुछ अनोखी होने वाली है। 18 फरवरी की सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई ये बारात रात 12 बजे जयमाल रस्म के साथ समाप्त होगी।

Varanasi Shiv Baraat: शिव बराती खेलेंगे होली

काशी में महाशिवरात्री के दिन G20 के विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इस बार पहली बार शिव बाराती बरसाने की होली खेलेंगे। इस दौरान काशी में करीब 4-5 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं इस दौरान 100 से ज्यादा झांकियां निकाली जाएगी। शिव बारात में जीव जंतु, सांधु, संत, ढोल, नगाड़े, साध्वी, संगीतकार, कथाकार, हाथी-घोड़े, सपेरे इत्यादि सभी शामिल होंगे। बता दें कि आप घर बैठे भी काशी के शिव बारात को लाइव देख सकते हैं। शिव बारात को लाइव प्रसारित करने के लिए फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया गया है। इस पेज पर जाकर आप लाइव देख सकते हैं।

Varanasi Shiv Baraat
Varanasi Shiv Baraat

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ के लिए लोगों की कतार लगी हुई है। सभी मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। उत्तरप्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। भारी संख्या में यहां पूजा पाठ के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

download 2023 02 18T081228.587 1

महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने में लग गए हैं। कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूरे दिन उपवास रखा है तो कोई गंगा जल चढ़ा रहा है।शिवरात्रि की रात जागरण करने की मान्यता भी है। कई स्थानों पर मंडप बनाकर शिव-पार्वती का विवाह भी करवाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 

यह भी पढ़ें:

Mahashivaratri के मौके पर देशभर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़,’हर-हर महादेव’ के जयकारे से गूंजा शिवालय

Mahashivaratri 2023: महाशिवरात्रि पर रख रहे हैं व्रत, तो बनाएं ये स्वाद से भरपूर फलाहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here