Mahashivaratri के मौके पर देशभर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़,’हर-हर महादेव’ के जयकारे से गूंजा शिवालय

0
138
Mahashivaratri
Mahashivaratri

Mahashivaratri 2023: आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ के लिए लोगों की कतार लगी हुई है। सभी मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

Mahashivaratri 2023: भोलेनाथ के जयकारे से गूंजा शिवालय

महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तरप्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। भारी संख्या में यहां पूजा पाठ के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने में लग गए हैं। कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूरे दिन उपवास रखा है तो कोई गंगा जल चढ़ा रहा है। यदि आप मंदिर जा रहे हैं तो सभी सामग्री लेकर जाएं और यदि घर पर पूजा कर रहे हैं तो ‘पारद शिवलिंग’ की पूजा अवश्य करें। इससे भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होंगे। साल में 12 शिवरात्रियां आती हैं, जो कि हर माह की चौदहवीं तिथि को मनाई जाती है। लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि को सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान शिव की उपासना में इस दिन व्रत करने की मान्यता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा व अभिषेक करने का प्रावधान है। कई लोग जल से अभिषेक करते हैं और कुछ लोग दूध से।

FpNjGqcaAAA9vl2

शिवरात्रि की रात जागरण करने की मान्यता भी है। कहीं-कहीं पर आज के दिन मंदिरों से भगवान शिव की बारात भी निकाली जाती है। कई स्थानों पर मंडप लगाकर शिव-पार्वती का विवाह भी करवाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 

Mahashivratri पूजन की विधि

  • सुबह उठकर सबसे पहले स्नान कर के साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
  • शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति/ फोटो को लाल या पीला कपड़े पर रखें।
  • इसके बाद अगरबत्ती, धूप और दीपक जलाएं।
  • अब शिवजी को चंदन या भस्म का तिलक लगाएं।
  • अब उन पर पुष्प, बेलपत्र, दूध, दही, केसर, फल (खासकर बेर), धतूरा आदि चढ़ाएं।
  • इसके बाद शिवजी को प्रसाद का भोग लगाएं। यदि आप घर का बना प्रसाद चढ़ा रहें हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें की उसमें हल्दी, नमक या मिर्च न हो।
  • अंत में महादेव का पाठ और आरती करें।
  • विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लें।

यह भी पढ़ें:

Mahashivaratri 2023: महाशिवरात्रि पर रख रहे हैं व्रत, तो बनाएं ये स्वाद से भरपूर फलाहार

Mahashivratri 2023: 18 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here