Sanjay Nirupam का दावा, Parambir Singh इस वक्त बेल्जियम में हैं

0
366
Parambir Singh & Sanjay Nirupam
Parambir Singh & Sanjay Nirupam

कांग्रेस के Sanjay Nirupam ने दावा किया है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह देश छोड़कर विदेश भाग चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम का दावा है कि परमबीर सिंह इस समय बेल्जियम में छुपे हुए हैं। वैसे संजय के दावे से पहले मीडिया में परमबीर सिंह के रूस जाने के भी कयास लगाये जा रहे थे।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस मामले में एक ट्वीट करते हुए कहा है कि यह हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर। मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। खुद पांच मामलों में वांटेड हैं। पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं, पता चला है, ये बेल्जियम में है। बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ?

वहीं बीते शनिवार को मुंबई की एक कोर्ट ने परमबीर सिंह के लापता होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने परमबीर सिंह के अलावा जिन अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है, उनमें आरोपी विनय सिंह और रियाज भाटी भी शामिल हैं।

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह एंटीलिया केस से विवादों में हैं

मालूम हो कि मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह एंटीलिया केस से विवादों में घिर गये थे। इस मामले में इंस्पेक्टर सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कमिश्नर परमबीर सिंह को भी पद से हटा दिया था।

परमबीर सिंह को होमगार्ड का महानिदेशक बनाया गया था, जिसे आमतौर पर पनिशमेंट पोस्टिंग के तौर पर देखा जाता है। जिसके बाद परमबीर सिंह लंबी छुट्टी पर चले गए थे और तभी से वह फरार चल रहे हैं।

परमबीर सिंह पर एक बिल्डर ने वसूली का आरोप लगाया है

परमबीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर बिल्डर बिमल अग्रवाल से जबरन वसूली की कोशिश की। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अपने पूर्व कमिश्नर के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली।

दरअसल परमबीर सिंह ने मुंबई पुलिस कमिश्नर रहते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाझे के जरिये होटलों और बार से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। देशमुख ने इस आरोप से इनकार किया था लेकिन जब मामला सीबीआई के पास पहुंच गया तो देशमुख को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: Mumbai News : महाराष्ट्र सरकार का दावा, विदेश फरार हो गए परमबीर सिंह! बीजेपी ने किया पलटवार

Bombay High Court से पूर्व Police Commissioner परमबीर सिंह को नही मिली राहत, Court ने याचिका की खारिज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here