Nikki Yadav Murder Case: साहिल से निक्की ने अक्टूबर 2020 में कर ली थी शादी! साजिश में शामिल था आरोपी का परिवार, अबतक 5 गिरफ्तार

0
140
Nikki Yadav Murder Case
Nikki Yadav Murder Case

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव मर्डर केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साहिल के पिता को भी साजिश में साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक साहिल गहलोत और निक्की की शादी अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में हो चुकी थी।

Nikki Yadav Murder Case: शादी से खुश नहीं था परिवार

सूत्रों की मानें तो साहिल और निक्की की शादी से साहिल का परिवार खुश नहीं था। जिसके बाद साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी कहीं और तय कर दी और लड़की के परिवार से यह छिपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या में साहिल के दोस्त और कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं। पूछताछ करते हुए पुलिस ने बताया कि साहिल के पिता को पता था कि उनके बेटे ने निक्की का मर्डर किया है।

Nikki Yadav Murder Case
Nikki Yadav Murder Case

सूत्रों के मुताबिक साहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 मे आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दिल्ली पुलिस ने साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। बता दें कि साहिल गहलोत ने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने दूसरी शादी भी कर ली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। ये पूरी वारदात दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल की 10 फरवरी को शादी थी। इसे लेकर निक्की और साहिल के बीच लड़ाई हुई थी जिसके बाद साहिल ने निक्की की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:

एक तरफ की शादी दूसरी तरफ तकरार, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में डाला शव, जानें निक्की मर्डर केस की पूरी कहानी

श्रद्धा मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर सड़क पर फेंकता था आफताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here