एक तरफ की शादी दूसरी तरफ तकरार, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में डाला शव, जानें निक्की मर्डर केस की पूरी कहानी

0
93
nikki murder
nikki murder

Delhi Nikki Yadav Murder: दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Walker Murder Case Delhi) जैसी एक और वारदात सामने आई है। बता दें कि साहिल गहलोत (Sahil Gehlot) नाम के शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को ढाबे की फ्रिज में छिपा दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

ये पूरी वारदात दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल की 10 फरवरी को शादी थी। इसे लेकर निक्की और साहिल के बीच लड़ाई हुई थी जिसके बाद साहिल ने निक्की का गला दबाकर हत्या कर दी। हम आपको निक्की यादव मर्डर केस की पूरी कहानी बताने जा रहे हैं।

Delhi Crime: ये है निक्की मर्डर केस की पूरी कहानी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साल 2018 में साहिल दिल्ली के उत्तम नगर में SSC एग्जाम की तैयारी करने पहुंचा था। वहीं निक्की मेडिकल की तैयारी करने पहुंची थी। दोनों अक्सर बस में सफर करते मिला करते थे, तभी दोनों की दोस्ती हुई। फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी।

Delhi Nikki Yadav Murder
Delhi Nikki Yadav Murder

10 फरवरी को साहिल ने की दूसरी लड़की से शादी

एक एक महीने बाद साहिल और निक्की ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में एडमिशन लिया। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। इस दौरान दोनों कई जगह घूमने भी गए थे। साहिल ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार वालों से कुछ नहीं बताया था। ऐसे में उसके घरवाले ने उसका रिश्ता कही और तय कर दिया था जिसके लिए साहिल ने हामी भर दी। साहिल की इंगेजमेंट 9 फरवरी और शादी 10 फरवरी को थी। साहिल के शादी की खबर जैसे ही निक्की को मिली इस बात को लेकर निक्की और साहिल के बीच झगड़ा हुआ। दोनों ने शादी से पहले गोवा भागने का भी प्लान बनाया। इतना ही नहीं दोनों ने साथ में आत्महत्या का भी प्लान बनाया था। लेकिन साहिल ने गोवा जाने से मना कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निक्की ने साहिल पर केस करने की भी धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें…

श्रद्धा मर्डर केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर सड़क पर फेंकता था आफताब

पुलवामा हमले पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर बवाल, CM शिवराज बोले- उनकी बुद्धि हो गई है फेल, होनी चाहिए डीएनए टेस्ट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here