साल का आखिरी Surya Grahan 2022, सूतक काल से लेकर ग्रहण की पूरी जानकारी,जानिए राशियों पर इसका क्‍या रहेगा असर?

Surya Grahan 2022: ज्‍यो‍तिषियों के अनुसार सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। अतः इस सूर्यग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा जोकि सूर्यग्रहण ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा।

0
222
Surya Grahan 2022: top news hindi
surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022: हिंदू पंचांग के मुताबिक साल 2022 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण आज यानी मंगलवार 25 अक्टूबर को कुछ ही घंटों के बाद लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक / खंड सूर्य ग्रहण है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगा था।साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। अमावस्या तिथि में ही आंशिक सूर्य ग्रहण होता है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी अधिक हो जाती है। सूर्य का प्रकाश धरती तक पहुंचने से पूर्व चन्द्रमा बीच में आ जाता है, इस कारण से सूर्य का कुछ भाग ही दिखाई देता है।इसीलिए इसे आंशिक या खंड सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।

Surya Grahan 2022: ज्‍यो‍तिषियों के अनुसार सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है।सूर्यग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा जोकि सूर्यग्रहण ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा।सूर्यग्रहण की संपूर्ण अवधि 7 घंटा 5 मिनट है, लेकिन काशी में संपूर्ण सूर्यग्रहण 40 मिनट का है। धर्मग्रंथों के अनुसार, सूतक के दौरान मूर्ति पूजा निषेध है। यही नहीं इस दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखे जाते हैं।जानिए आंशिक या खंड सूर्य ग्रहण क्या होता है? और इसका प्रभाव किन राशियों के लिए शुभ होगा और किन राशियों के लिए अशुभ?

Surya Grahan 2022: top hindi news.
Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022: आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 लगने का समय

Surya Grahan 2022: साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समानुसार 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण 04 घंटे 3 मिनट की अवधि का है। भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजे दिखाई देगा।

Surya Grahan 2022: जानिए भारत में कहां दिखाई देगा आखिरी सूर्य ग्रहण ?

जानकारी के अनुसार सूर्य ग्रहण भारत के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा। यानी इसे नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वराणसी और मथुरा से देखा जा सकता है। पूर्वोत्तर भारत यानी मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा, क्योंकि इस क्षेत्र में यह सूर्य ग्रहण सूर्यास्त के बाद लगेगा। भारत के अलावा, आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया और अटलांटिक में दिखाई देगा।

Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल पहले बना था

सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि के समाप्त होने पर लग रहा है। दीवाली पर सूर्यग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल पहले यानी 1995 में बना था।जानें दिवाली पर लगने वाला सूर्यग्रहण आपके जीवन में क्या डालेगा असर।

मेष- मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है।ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ेगा।

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण काम बनाने वाला साबित होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है।उनका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण सेहत की दृष्टि से कष्टकारी रहने वाला है।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस ग्रहण से आंशिक लाभ होने की संभावना है।

कन्या- कन्या राशि वालों को ग्रहण काल में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला- तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण नुकसानदायक साबित हो सकता है। हानि की आशंका है।

धनु- धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है।

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण खुशखबरी लेकर आ सकता है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है।

Surya Grahan 2022: डिसक्लेमर- इस लेख में निहित जानकारी/विभिन्न ज्‍योतिष शास्‍त्रों से बातकर लीं गईं हैं।हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here