Shukra Gochar 2022: 11 नवंबर को शुक्र करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए किन राशियों के सितारे चमकेंगे?

Shukra Gochar 2022 : शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि में शुक्र के आगमन के दो दिन बाद ही मंगल वृष राशि में आ जाएंगे। ऐसे में शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन योग बनेगा।

0
191
Shukra Gochar 2022 news
Shukra Gochar 2022

Shukra Gochar 2022 : आगामी 11 नवंबर को राशियों में एक बदलाव देखने को मिल रहा है। ज्‍यो‍तिष पंचांग के अनुसार शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि में शुक्र के आगमन के दो दिन बाद ही मंगल वृष राशि में आ जाएंगे। ऐसे में शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन योग बनेगा। जोकि राजयोग के समान फलदायी माना जाएगा।इसका प्रभाव कई राशियों पर शुभ होगा। यही नहीं शुक्र के वृश्चिक राशि में आने से जबरदस्त लाभ मिलेगा।

शुक्र देव की कृपा से इन लोगों की आय बढ़ेगी, जीवन में सुख और विलासिता बढ़ेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन अच्‍छा रहेगा।आइए जानते हैं ऐश्‍वर्य, धन, वैभव, सुख के कारक शुक्र के वृश्चिक राशि में आने से किन राशियों के सितारे चमकेंगे?

Shukra Gochar 2022 : top hindi news today.
Shukra Gochar 2022 .

Shukra Gochar 2022 : जानिए राशियों पर क्‍या होगा असर?

Shukra Gochar 2022 : मेष- शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से मेष राशिवालों के जीवन पर शुभ प्रभाव डालेगा। इस गोचर से आपको जीवन में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप जो भी निवेश करेंगे वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यदि आप इस समय कुछ नया सीखना चाहते हैं तो इस समय उसकी शुरुआत करना उचित रहेगा।

कर्क- शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर से कर्क राशि के जातकों को सामान्य से अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी।इस राशि के कई लोग शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा जो शादीशुदा महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं, इस अवधि के दौरान उन्हें शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।

तुला- इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। निवेश साझेदारी में करना ही आपको लाभ देगा। इस अवधि में आपका धन पक्ष मजबूत होता देखा जाएगा। आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।घर परिवार में भी इस दौरान अच्छा माहौल देखने को मिलेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभता लेकर आएगा। करियर में आपको असीम सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here