Sawan 2022: बम-बम भोले जयकारों से गूंज उठे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्‍त

Sawan 2022: शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है।यहां भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कतार लगनी शुरू हो गई। लोग सपरिवार महादेव को जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।

0
238
Sawan 2022
Sawan 2022

Sawan 2022: सावन के पहले सोमवार के मौके पर दिल्‍ली-एनसीआर समेत विभिन्‍न क्षेत्रों के शिवालय शिवभक्‍तों से सराबोर रहे। इस दौरान भक्‍तों ने महादेव का जलाभिषेक किया और बम-बम भोले के जयकारे भी लगाए। दिल्‍ली स्थित बिड़ला मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, श्री वैष्‍णो देवी मंदिर, सनातन धर्म मंदिर में सुबह से भक्‍तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का भांग, धतूरा और दुग्‍ध भी अर्पित किया। इसके उपरांत गंगाजल से उनका जलाभिषेक किया। पंचाक्षरी मंत्रोच्‍चारण के बाद भोले की आरती की गई।

Sawan 3
Sawan 2022.

Sawan 2022: गोंडा जनपद के मंदिरों में उमड़ी भक्‍तों की भीड़

उत्‍तर प्रदेश के जनपद गोंडा में भी सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब उमड़ा। यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने बाबा भोले का जलाभिषेक किया। इस मौके पर शहर के ऐतिहासिक दुखहरण नाथ मंदिर और पृथ्वीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्‍त पहुंचे।मंदिर के बाहर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लगी लंबी कतार देखने को मिली। भक्‍तों ने बाबा भोले का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Sawan 2022: रांची के मंदिरों में उमड़े भक्‍त

रांची के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी है। शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है।यहां भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कतार लगनी शुरू हो गई। लोग सपरिवार महादेव को जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। पूरा शहर शिवमय बना हुआ है। मंदिरों में शंख और घंटी की आवाज के साथ बम-बम भोले गूंज रहा है। रांची के पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगने लगी थी। श्रद्धालुओं ने भोले का जलाभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here