Horoscope 2024: आप सभी के लिए साल 2024 कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल

0
50

Horoscope 2024: नए साल 2024 का शुभारंभ 1 जनवरी सोमवार से होने जा रहा है। हर व्यक्ति को नए साल से नई उम्मीदें होती हैं। हर व्यक्ति का राशि पर ग्रहों का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है जिससे उसे अच्छा या बुरा फल मिलता है। नए साल में किन राशि के जातकों को सफलता मिलने वाली है, किन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिष की दृष्टि से किन राशियों पर क्या असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आने वाला साल उनके जीवन के लिए कैसा रहने वाला है। ऐसे में सभी प्रकार की शंकाओं को दूर करने के लिए पढ़ें सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2024..

मेष राशि

वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति राशि में स्थित होने से आपको बहुत लाभ मिलेगा।
आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी
शनि आपके एकादश भाव में रहेंगे जो आपको पक्की आमदनी प्रदान करेंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक बनेंगे।
राहु की उपस्थिति द्वादश भाव में होने से आपके विदेश यात्राओं के योग बनेंगे।

वृष राशि

देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे।
करियर में उन्नति होगी और तरक्की मिलेगी
1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जाएंगे तब इन समस्याओं में कमी आएगी
अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा।
योगकारक ग्रह शनि के पूरे वर्ष दशम भाव में रहने से आप मेहनत भी कराएंगे और अच्छा प्रतिफल भी मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2024 वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा।
गृहस्थ सुख में वृद्धि के योग हैं।
इस साल आपको कमायाबी मिलेगी।
रिलेशनशिप में प्रोब्लेम्स धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।
जीवनसाथी से धन लाभ के योग बनेंगे।

कर्क राशि

नए साल में कर्क राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।
इस महीने स्वास्थ्य को लेकर भी कोई गंभीर चिंता नहीं रहेगी।
रिश्तों में ईमानदारी आपकी काफी समस्या दूर कर सकते हैं।
आपके सीनियर्स आपकी लीडरशिप क्वालिटी से इम्प्रेस होंगे और आपके वर्कस्पेस पर आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष लगभग हर तरह से लाभदायक रहने वाला है।
इस वर्ष आमदनी के नए स्तोत्र मिलेंगे।
आमदनी में वृद्धि होगी। जो लोग कर्ज़ की स्थिति में थे उनके कर्ज खत्म होंगे।
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन चाह रहे हैं तो इस वर्ष आपके कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके करियर के मामले में अच्छा साबित होगा।
प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी।
व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी।
कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। इन संपर्कों से व्यापार में उन्नति होगी।

तुला राशि

वैवाहिक संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी।
सप्तम भाव में देव गुरु बृहस्पति महाराज आपको पूरे वर्ष की शिक्षा दे जाएंगे।
अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और जीवन साथी को महत्व देंगेऔर उतना ही आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
आपकी सैलरी में इजाफा होगा

वृश्चिक राशि

साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी।
नौकरी में उन्नति होगी।
विदेश यात्रा में सफलता मिलेगी।
शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ मिलेगा।
आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
नयी परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे।

धनु राशि

नौकरी में तरक्की के योग हैं।
इनकम का नया सोर्स बनेगा।
लव लाइफ के लिए भी अच्छा रहेगा ये साल।
इस साल धनु राशि के लोगों को मेहनत ज्यादा करनी होगी। जिसके दम पर नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।

मकर राशि

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
जो लोग सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए भी समय अच्छा है।
नौकरी की तलाश या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी।
परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में शादी होने या बच्चे के जन्म की खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि

आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा।
आप हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र में भी अपना अच्छा स्थान बना पाएंगे।
इस साल प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के भी योग बनेंगे। जिनमें आपको फायदा मिलने की संभावना है।
परिवार में किसी के विवाह या खुद की शादी करवानी हो तो सफलता मिल सकती है।
परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध बढ़िया होने लगेंगे।
धन संचित करने में आपको सफलता मिलेगी।
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे।

Disclaimer:यहां यह बताना जरूरी है कि APN News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

यह भी पढ़ें:

January 2024 Muhurat: जनवरी 2024 में इन डेट में खरीद सकते हैं अपने सपनों की कार, यहां देखें मुहूर्त की पूरी लिस्ट…

Khatu Shyam Ardas: आप भी हैं श्याम बाबा के दीवाने! तो जान लें उनसे अरदास लगाने का सही तरीका…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here