January 2024 Muhurat: जनवरी 2024 में इन डेट में खरीद सकते हैं अपने सपनों की कार, यहां देखें मुहूर्त की पूरी लिस्ट…

0
456

January 2024 Muhurat: अगर आप भी में New Year 2024 में गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो जनवरी 2024 में कई शुभ योग बन रहे हैं, जानें जनवरी 2024 में वाहन खरीदने के शुभ दिन, मुहूर्त, तिथि..

January 2024 Muhurat: वाहन खरीदना हममें से अधिकांश लोगों के जीवन में एक सपना होता है। हममें से कई लोग अपने सपनों की गाड़ियां खरीदना और उस पर दुनिया देखना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही मुहूर्त पर वाहन खरीदना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना वाहन के पहलुओं के बारे में सोचना? वाहन खरीद मुहूर्त एक विशेष मुहूर्त या शुभ समय है जो हमें अपना पसंदीदा वाहन सही समय पर खरीदने की अनुमति देता है ताकि उसे देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो और वह सर्वोत्तम स्थिति में रहे। अक्सर नए साल में लोग बाइक-कार खरीदते हैं।

वाहन खरीदी का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार जनवरी 2024 में 10 दिन वाहन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माने जा रहे हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदी गई बाइक-कार या कोई भी वाहन लंबे समय तक आपके लिए शुभ फलदायी होता है। यही वजह है कि गाड़ी खरीदने से पहले लोग मुहूर्त पर जरुर विचार करते हैं और फिर इसका पूजन कर अपनी यात्रा शुरू करते हैं।

जनवरी में गाड़ी खरीदने के 10 शुभ दिन

7 जनवरी 2024
14 जनवरी 2024
15 जनवरी 2024
17 जनवरी 2024
21 जनवरी 2024
22 जनवरी 2024
24 जनवरी 2024
25 जनवरी 2024
26 जनवरी 2024
31 जनवरी 2024

वाहन खरीदी शुभ मुहूर्त

7 जनवरी 2024 (रविवार): रात 10:08 – सुबह 12:46, 8 जनवरी (अनुराधा नक्षत्र)
14 जनवरी 2024 (रविवार): सुबह 07:15 – सुबह 07: 59, (धनिष्ठा नक्षत्र)
15 जनवरी 2024 (सोमवार): सुबह 07:15 – सुबह 08:07, (पूर्व भाद्रपद, शतभिषा नक्षत्र)
17 जनवरी 2024 (बुधवार): रात 10:06 – सुबह 03:33, 18 जनवरी, (रेवती नक्षत्र)
21 जनवरी 2024 (रविवार): सुबह 07:14 – शाम 07:26, (रोहिणी नक्षत्र)
22 जनवरी 2024 (सोमवार): शाम 07:51 – शाम 04:58, 23 जनवरी (मृगशिरा नक्षत्र)
24 जनवरी 2024 (बुधवार): रात 09:49 – सुबह 07:13, 25 जनवरी (पुनर्वसु नक्षत्र)
25 जनवरी 2024 (गुरुवार): सुबह 07:13 – सुबह 07:12, 26 जनवरी, (पुनर्वसु, पुष्य नक्षत्र)
26 जनवरी 2024 (शुक्रवार): सुबह 07:12 – सुबह 10:28, (पुष्य नक्षत्र)
31 जनवरी 2024 (बुधवार): सुबह 07:10 – सुबह 07:10, 1 फरवरी, (हस्त, चित्रा)

शास्त्रों के अनुसार रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को माना जाता है, वहीं प्रतिपदा, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी, और पूर्णिमा होती है लेकिन जानकार की सलाह पर शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना श्रेष्ठ होता है।

Disclaimer:यहां यह बताना जरूरी है कि APN News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

यह भी पढ़ें:

Mahabharat Katha: कौन था जयद्रथ जिसका वध करने के लिए अर्जुन को करना पड़ा था छल! जानें दिलचस्प कथा..

Festival Calendar 2024: साल 2024 में कब है होली, दिवाली और रक्षाबंधन ? देखें सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट..

Surya Upay | Astro Tips: ऑफिस में रोज पड़ती है बॉस की डांट! मिलेगा मन चाहा प्रमोशन अगर इन नुस्खों का करेंगे पालन..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here