Sawan 2022: सावन के अंतिम सोमवार हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sawan 2022: सावन माह में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन माह में व्रत और जलाभिषेक करने से जातक के सभी कष्‍ट खत्‍म होते हैं।

0
200
Sawan 2022
Sawan 2022: Lord Shiv ji

Sawan 2022:सावन के आखिरी सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर समेत देशभर के मंदिरों में भक्‍तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्‍तों ने महादेव का जलाभिषेक कर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। दिल्‍ली स्थित सनातन धर्म मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, शिव मंदिर में सुबह से भक्‍तों की लंबी कतार देखने को मिली।

सावन माह में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन माह में व्रत और जलाभिषेक करने से जातक के सभी कष्‍ट खत्‍म होते हैं। मनवांछित वर की प्राप्ति होती है,विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती है। किसी प्रकार की अड़चन आ रही हो उन्हें मासिक शिवरात्रि का व्रत करने की सलाह दी जाती है। मासिक शिवरात्रि के दिन शिव चालीसा का बहुत महत्व होता है। शिव चालीसा के सरल शब्दों का जाप से भगवान शिव को प्रसन्न कर देता है।

Sawan 2022: जानें क्‍यों भोले के भक्‍त कहते हैं बम-बम ?

शिव पुराण के अनुसार विषपान के बाद बेचैन होकर महादेव के मुख से बारंबार बम-बम का नाम निकला था। इसीलिए भोले के भक्‍त बम-बम भोले और हर-हर महादेव के नामों के जयकारे लगाते हैं। इस उदघोष के साथ ही इंसान के सभी दुखों का अंत माना जाता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here