Hartalika Teej 2022: बेहद कठिन है हरतालिका तीज व्रत, जानें पूजा विधि और नियम

0
174
Hartalika Teej 2022: बेहद कठीन है हरतालिका तीज व्रत, जानें इसकी पूजा विधि और नियम
Hartalika Teej 2022: बेहद कठीन है हरतालिका तीज व्रत, जानें इसकी पूजा विधि और नियम

Hartalika Teej 2022: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। यह हिन्दू धर्म में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह व्रत विवाहित और अविवाहित महिलाएं भी करती हैं। लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि विवाहित महिलाओं के पति की उम्र लंबी होती है और उनका विवाहित जीवन सुखी रहती है। वहीं, अविवाहित महिलाओं को मनचाहा वर मिलता है। हरतालिका तीज व्रत को बेहद कठिन व्रत माना जाता है।

Hartalika Teej 2022
Hartalika Teej 2022

30 अगस्त को मनाई जाएगी Hartalika Teej

इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दिन सुबह ही शुभ योग लग रहा है जो कि रात 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए सोलह शृंगार कर के हरतालिका तीज का व्रत रखा था।

Hartalika Teej 2022
Hartalika Teej 2022

Hartalika Teej 2022: व्रत के नियम

हरतालिका तीज व्रत के नियम काफी कठिन होते हैं। इस दिन महिलाएं अन्न और पानी का सेवन नहीं करती हैं। व्रत की अगली सुबह जल ग्रहण कर के सभी अपना व्रत खोलती हैं। कई महिलाएं इसमें रात भर जागती हैं और भगवान शिव और पार्वती का भजन-कीर्तन करती हैं।

Hartalika Teej 2022
Hartalika Teej 2022

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज व्रत नियम

  • हरतालिका तीज का व्रत एक बार शुरू कर लिया जाए तो इसे बीच में छोड़ना नहीं चाहिए। अगर किसी कारणवश ये व्रत न कर पाए तो इसका उद्यापन कर घर में दूसरी महिला को दे दें। हरतालिका तीज निर्जला व्रत होता है। इस दिन अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता है।
  • बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए फलाहार की छूट होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रतधारी को दिन और रात में सोने की मनाही रहती है। सभी व्रती को रात में भजन कीर्तन कर के भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसन्न करती हैं।

संबंधित खबरें:

Ganesh Chaturthi 2022: प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश का जन्‍मोत्‍सव ही कहलाती है Ganesh Chaturthi जानिये इसका महत्‍व और रोचक कथा

Bhadrapad Amavas 2022: भाद्रपद अमावस का है विशेष महत्‍व, पितृ तर्पण से मिलेगी शांति, जानें कब पड़ रही है अमावस तिथि ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here