Ganesh Chaturthi Aarti: ‘सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघ्नाची …’, यहां पढ़ें बप्पा की पूजा के लिए प्रमुख आरती लिस्ट

0
249
Ganesh Chaturthi Aarti
Ganesh Chaturthi Aarti

Ganesh Chaturthi Aarti: पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ आज मनाया जा रहा हैं। गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। भक्त अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। कई सार्वजनिक स्थानों पर गणेश जी की स्थापना भी की जाती है। गणेशोत्सव के 10 दिनों के दौरान, विभिन्न खेल खेले जाते हैं, भक्त मूर्ति को संगीत के साथ घर लाते हैं और 10 दिनों के बाद मूर्ति को नदी में विसर्जित कर देते हैं।

Ganesh Chaturthi Aarti
Ganesh Chaturthi Aarti

Ganesh Chaturthi Aarti: गणपति बप्पा की आरती करना शुभ

हर महीने की अमावस्या के बाद के चौथे दिन को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। पूजा के समय भगवान गणेश को तिलक करना चाहिए, लड्डू या मोदक का भोग लगाना चाहिए। और उसके बाद गणपति बप्पा की आरती करना शुभ माना जाता है। आज विनायक चतुर्थी है और सभी गणेश मंदिरों में गणेश भक्तों के लिए रौनक रहेगी। भाद्रपद मास की चतुर्थी को गणपति का जन्म हुआ था।

इसलिए इस दिन को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। कई जगहों पर इस चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं आरती किए बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है इसलिए गणेश जी की आरती करना न भूलें। आज हम आपको गणेश जी की आरती के बारे में बताएंगे जो आप पूजा के वक्त गा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi Aarti
Ganesh Chaturthi Aarti

गणेश चतुर्थी पर पढ़ें ये गणेश जी की आरती

1- भगवान गणेश की आरती
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

2- सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघ्नाची आरती
नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची
सर्वांगी सुंदर उटी शेंदुराची

3- शेंदूर लाल चढायो अच्छा गजमुखको,
दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरिहर को,
हाथ लिए गुडलद्दु सांई सुरवर को,
महिमा कहे न जाय लागत हूं पद को ।
जय देव जय देव..

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here