World Voice Day: जानें कब से मनाया जाता है वर्ल्ड वॉइस डे, आखिर किस देश में हुई थी इसकी शुरूआत

World Voice Day: इस दिन लोगों को अपनी आवाज का ख्याल रखने और अपने मुखर स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

0
387
World Voice Day 2022
World Voice Day 2022

हर साल पूरे विश्व में 16 अप्रैल को World Voice Day मनाया जाता है। हमारी आवाज प्रकृति की बहुत ही खूबसूरत देन है। इस दिवस के जरिए लोगों को अपनी आवाज के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाता है और साथ ही उन्हें बताया जाता है कि कैसे वो अपनी आवाज को सुरिला बना सकते हैं। जिनकी आवाज पहले से अच्छी होती है उन्हें बताया जाता है कि कैसे वो इसे बचा सकते हैं।

FQbqbtzUcAAWABt?format=jpg&name=small

World Voice Day: History

विश्व आवाज दिवस का जश्न ब्राजील में Vocal Care Professionals के एक ग्रुप द्वारा शुरू किया गया था। इसकी शुरूआत 1999 में Brazilian Society of Laryngology and Voice के अध्यक्ष Dr Nedio Steffen द्वारा की गई। जिसे पहले Brazilian Voice Day के नाम से जाना जाता था। यह दिन पुर्तगाल और अर्जेंटीना में भी मनाया गया था। इसके बाद 2002 में यह दिवस American Academy of Otolaryngology- Head and Neck Surgery ने मनाना शुरू किया और इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस की आधिकारिक मान्यता मिल गई।

FQcD62MaIAM6iDp?format=jpg&name=small

World Voice Day 2022: Theme

हर साल इस दिवस को एक खास उद्देश्य से मनाया जाता है। इस उद्देश्य को सभी पूरे एक साल तक फॉलो करते हैं। इस साल की थीम “अपनी आवाज उठाएं” है। यह थीम American Academy of Otolaryngology-Head and Neck Surgery (AAO-HNS) ने रिलीज की है। इसके जरिए यह मैसेज देने की कोशिश की जा रही है कि कैसे आवाज की अच्छी गुणवत्ता बनाएं रखने से संचार कौशल में सुधार हो सकता है।

FQcLsBJagAEsRRU?format=jpg&name=small

World Voice Day: Significance

विश्व आवाज दिवस का उद्देश्य लोगों को उनके वोकल हेल्थ के बारे में जागरूक करना है। वर्लड वॉइस डे की आधिकारिक वेबसाइट पर लोगों के आवाज के महत्व और इसकी देखभाल की आवश्यकता के बारे में कई लेख उपलब्ध हैं। दुनिया में बहुत से लोग हैं जो अपने आवाज के महत्वता को नजरअंदाज कर देते हैं और शराब, धूम्रपान और चिल्लाकर अपनी आवाज को खराब कर लेते हैं। लेकिन इसका इलाज कुछ अच्छी आदतों से किया जा सकता है।

FQb0p nVIAMhQbQ?format=jpg&name=small

इस दिन उन लोगों को सबके सामने लाया जाता है जो आवाज से संबंधित चुनौतियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

संबंधित खबरें:

World Art Day 2022: कला, कौशल और अभिव्‍यक्ति जताने का दिन है World Art Day 2022, जानें इसका इतिहास और महत्‍व

World Health Day 2022: जानिए क्या है इस दिवस का इतिहास, आखिर किस उद्देश्य से की गई थी WHO की स्थापना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here