दिन-रात सताते हैं मच्छर…तो म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बना डाला ‘Macchar Song’, रैप सुन लोगों को आया मजा

यशराज मुखाटे एक जाने माने संगीत निर्माता हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैन्स को अपने नए सॉग की वीडियो सुनाते हैं।

0
251
Macchar Song: दिन-रात सताते हैं मच्छर…तो म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बना डाला 'Macchar Song', रैप सुन लोगों को आया मजा
Macchar Song: दिन-रात सताते हैं मच्छर…तो म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बना डाला 'Macchar Song', रैप सुन लोगों को आया मजा

Macchar Song: संगीत के शौकीन लोग अपने मनोरंजन के लिए कई बेहतरीन गाने सुनते और गाते हैं। हम सभी जानते हैं कि म्यूजिक एक ऐसी थेरेपी है जो इंसान को किसी भी स्थिति में खुशी पहुंचा सकती है। हालांकि, हर तरह का संगीत आपको खुशी दे ऐसा भी नहीं है। जिसकी ध्वनि मधुर होती है हमें वहीं गाने सुनना पसंद होता है।

मगर क्या हो जब कोई चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाले मच्छर की ध्वनि से गाना बना दें? क्यों चौक गए ना! ये बात पढ़ने में काफी अजीब लगती है कि जिस मच्छर से इंसान रात-दिन परेशान रहता है उसी की भनभनाहट की धुन पर गाना बन जाए।

Macchar Song: दिन-रात सताते हैं मच्छर…तो म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बना डाला 'Macchar Song', रैप सुन लोगों को आया मजा
Macchar Song:

सिंगर और निर्माता यशराज मुखाटे ने ऐसा ही एक मच्छर रैप बनाया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रैप को यशराज मुखाटे ने खुद लिखा और गाया है। अब ये आनोखा रैप लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट से वीडियो शेयर कर अपने इस मच्छर सॉग की जानकारी सभी को दी है।

Macchar Song: अतरंगी है ये ‘मच्छर सॉग’

यशराज मुखाटे एक जाने माने संगीत निर्माता हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैन्स को अपने नए सॉग की वीडियो सुनाते हैं। पहले भी वो कई ऐसे गाने गा चुके हैं जो बेहद अतरंगी है। फैन्स इन गानों को खूब पसंद भी करते हैं। अब उन्होंने मच्छर सॉग का रैप लगाकर सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। ये मच्छर सॉग सुन लोग हैरान है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मच्छरों को दुनिया से हटा दो यार प्लीज।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए अपने इस नए वीडियो में म्यूजिक प्रोड्यूसर ने कहा कि कैसे एक महिला द्वारा बनाए गए संगीत वीडियो की सामग्री मच्छरों की भिनभिनाने की तरह लग रही है। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह अपना नया रैप बनाने के लिए महिला की आवाज से प्रेरित हुए हैं। रैप सुनने के बाद ये पूरा गाने की धुन वैसी ही है जैसे एक मच्छर के भिनभिनाने की आवाज होती है।

रैप के बोल उस दर्द को बयां करते हुए है जो हमारी नींद को खराब कर देती है। जब भी हम सोते हैं तभी मच्छर कानों में भिनभिननाते हैं उसी स्थिति को बयां करता है ये सॉग।

Macchar Song: दिन-रात सताते हैं मच्छर…तो म्यूजिक प्रोड्यूसर ने बना डाला 'Macchar Song', रैप सुन लोगों को आया मजा
Macchar Song:

Macchar Song: रैप को यूजर्स कर रहे पसंद

यशराज के नए गाने के साथ पोस्ट हुए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यहां तक कि मच्छर भी इस गाने पर झूम रहे हैं। जबकि अन्य ने लिखा कि मोर्टिन को प्रायोजित करना चाहिए यह।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here