Horoscope and Panchang: वृष राशि के जातकों को मिलेगा नया प्रोजेक्‍ट, तुला राशि के जातक अपने स्‍वास्‍थ्‍य का रखें ध्‍यान

Horoscope and Panchang: आज दिनांक 30 अप्रैल 22, दिन बुधवार, चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, विक्रम संवत 2079, शक संवत प्लव 1943, फाल्गुन। रंग तेरस, मास शिवरात्रि, मधु कृष्ण त्रयोदशी।

0
326
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: आज दिनांक 30 मार्च 22, दिन बुधवार, चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, विक्रम संवत 2079, शक संवत प्लव 1943, फाल्गुन। रंग तेरस, मास शिवरात्रि, मधु कृष्ण त्रयोदशी। आज त्रयोदशी तिथि 01:19 PM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र शतभिषा 10:48 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा।

शुभ योग 01:01 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग। करण वणिज 01:19 PM तक, बाद विष्टि 12:48 AM तक। आज राहु काल का समय 12:31 PM – 02:03 PM तक है। आज 04:33 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।आज जिन जातकों का जन्‍मदिन है। वे कला प्रेमी और पराक्रमी स्‍वभाव के होंगे। इस वर्ष उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य का विशेषतौर पर ध्‍यान रखना होगा।

Panchnag 23 feb

Horoscope: जानिये अपना राशिफल

rashi 22 feb new 1

मेष: इस राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी। कार्यालय में कुछ लोग आपसे ईर्ष्‍या कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्‍मक सोच रखें।


वृषभ: इस राशि के लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्‍ट मिलने की संभावना है। अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कदम बढ़ाते रहें। शुक्र बेहतर होने के कारण आज मेकअप और मनोरंजन के साधनों पर खर्च कर सकते हैं।


मिथुन: इस राशि के जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्चाधिकारियों के बीच आपकी काफी चर्चा होगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।


कर्क: इस राशि के लोगों को आज प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच आपका सामंजस्य बढ़ेगा।

Horoscope: सिंह राशि के जातक रखें अपने गुस्‍से पर नियंत्रण

rashiphal 16march 2

सिंह: इस राशि के जातकों को अपने गुस्‍से और वाणी में नियंत्रण रखना होगा। दूसरों से बोलने से पूर्व शब्‍दों का सही चयन करें। जल्‍दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।


कन्‍या:
माता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। योग और ध्‍यान से मानसिक सुकून मिलेगा। गर्मी से बचने का प्रयास करें। गाय को रोटी खिलाएं।


तुला: ससुराल पक्ष से वाद-विवाद करने से बचें। आज आप खुद को हताश और थकान भरा महसूस करेंगे। पानी ज्‍यादा से ज्‍यादा पियें।तनाव को खुद पर हावी न होने दें।


वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज कार्यालय में अतिरिक्‍त कार्यभार मिलने की उम्‍मीद है।परिजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिल सकता है।

rashi 23 march 3. jpg 1


धनु: पहले की तुलना में स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कफ एवं पुराने वायु विकार परेशान कर सकते हैं।अपने विचारों को दूसरा पर न थोपें। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।


मकर: इस राशि के लोगों की आज जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अपने भावों पर नियंत्रण रखें। पैसा खर्च करने से पूर्व बजट का ध्‍यान रखें।

rashi 23 march 1
horoscope


कुंभ: इस राशि के लोगों को आज शुभ सूचना मिलने का योग है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। घर पर कोई आपकी आलोचना कर सकता है।


मीन: इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। निम्न रक्तचाप के कारण समस्या हो सकती है। किसी चिकित्‍सक से संपर्क करें।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here