दुनिया का वो ‘Blue Zone’ इलाका, जहां 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं लोग, जानिए क्या है उनकी हेल्दी लाइफ का राज?

0
199
Blue Zone
Blue Zone

Blue Zone: बदलते समय के साथ खराब खानपान लोगों की सेहत पर गहरा असर छोड़ रहा है। यह समय से पहले लोगों की मौत का कारण भी बन रहा है। एक समय था जब लोग 100 साल से भी ज्यादा जीवन जीते थे। लेकिन आज लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार है इसका एक कारण खराब वातावरण के साथ-साथ खराब खान-पान भी है। बढ़ता पॉल्यूशन लोगों के तनाव का करण बनता जा रहा है। वहीं पिछले कुछ सालों में हमने देखा कि हार्ट अटैक, कोरोना और अन्य बीमारियों से लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना काल में लोग ज्यादा तनाव में रहने लगे थे। जिससे अचानक मृत्यु दर में भी वृद्धि देखी गई। लेकिन ऐसे समय में भी ऐसा देश रहा जहां मृत्यु दर कम देखी गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा भी एक देश हैं जहां लोग 100 साल से ज्यादा जीते हैं। इतना ही नहीं वैज्ञानिकों ने इस जगह को ब्लू जोन का नाम दिया है। वहीं बता दें कि WHO के मुताबिक, 2019 में दुनिया भर में औसत जीवन प्रत्याशा (Average life expectancy) 73.4 साल थी।

Blue Zone
Blue Zone

Blue Zone में रहने वाले लोगों का खान-पान

साथ ही आपको बता दें कि कोई एक जगह नहीं बल्कि ऐसी 6 जगहें है। ब्लू ज़ोन क्षेत्रों में इटली का सार्डिनिया, ग्रीस का इकारिया, जापान का ओकिनावा, अमेरिकी देश कोस्टा रिका का निकोया क्षेत्र और संयुक्त राज्य अमेरिका में कैलिफोर्निया में लोम्बा लिंडा जगह शामिल है। बता दें कि इन स्थानों के बारे में किताबों में भी लिखा गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है। तो यहां सबसे बड़ा कारण आहार है। ब्लू जोन में रहने वाले लोगों में अधिकतर चीजे समान हैं। ब्लू जोन में रहने वाले लोगों का अन्य लोगों के मुकाबले खानपान कम है। साथ ही यहां लोग मुख्य रूप से शाकाहारी है। ब्लू ज़ोन में रहने वाले लोग 95% पौधों पर आधारित भोजन खाते हैं।

अमेरिकी पत्रकार डैन ब्यूटनर की एक किताब से यह जानकारी सामने आई है। उनका कहना है कि जब उन्होंने यहां के लोगों से बात की तो अहसास हुआ कि यहां के लोग आध्यात्मिक समुदाय में विश्वास करते हैं। यहां लोग दिन में कई बार गर्म खाना जैसे चाय या कॉफी पीते हैं। साथ ही वैज्ञानिकों का मानना है कि जो लोग तरल पेय पदार्थ का सेवन अधिक करते हैं वह कई बीमारियों से दूर रहते हैं। लोग शकरकंद और खरबूजे खाते हैं। दोनों विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here