MCD Elections 2022 में पारदर्शी मतदान के लिए चुनाव आयोग सख्‍त, Drone की जद में होंगे Polling Booth

MCD Elections 2022 : करीब 492 स्‍थानों पर कुल 3356 बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।यही वजह है कि पूरे चुनाव के दौरान इन पोलिंग बूथों की निगरानी ड्रोन के जरिये की जाएगी।इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की संख्‍या भी दोगुनी कर दी जाएगी।

0
100
Gujarat Election 2022 Live Updates
Gujarat Election 2022 Live Updates

MCD Elections 2022 : एमसीडी इलेक्‍शन 2022 को लेकर पारा लगातार गर्म होता जा रहा है।चुनाव शांतिपूर्ण और सहज तरीके से पूर्ण कराने के लिए आयोग तैयारियां करने में जुटा है। खासकर विधानसभा चुनाव के बाद हुए दंगों को देखते हुए पहली बार राज्‍य चुनाव आयोग ने निगम चुनाव में संवेदनशील बूथों को चिह्नित किया है।इसी क्रम में करीब 492 स्‍थानों पर कुल 3356 बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।

यही वजह है कि पूरे चुनाव के दौरान इन पोलिंग बूथों की निगरानी ड्रोन के जरिये की जाएगी।इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की संख्‍या भी दोगुनी कर दी जाएगी।
मालूम हो कि निगम के 250 वार्डों के लिए आगामी 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है।इसके लिए 13 हजार 665 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।एक ओर जहां वर्ष 2017 के चुनाव में 13,138 पोलिंग बूथों पर पैरामिलिट्री की करीब 40 पैरामिलिट्री टुकड़ियां तैनात थीं, लेकिन इस बार यह संख्‍या बढ़ाकर 78 कर दी गई है।

MCD Elections 2022 top news today.
MCD Elections 2022.

MCD Elections 2022: सीसीटीवी की जद में होंगे बूथ

MCD Elections 2022 : राज्‍य चुनाव आयोग के अनुसार मतदान के तीन दिन पहले 38 और टुकड़ियां संवेदनशील इलाकों में तैनात की जाएंगी। बेहद संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के अलावा जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

MCD Elections 2022: निगमकर्मियों की ड्यूटी लगाई

इस बार होने जा रहे दिल्‍ली नगर निगम के चुनावों में निगम के करीब 5 हजार कर्मचारियों को ड्यूटी में लगाया गया है।इस संबंध में निगम के अतिरिक्‍त आयुक्‍त चुनाव की ओर से सोमवार को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

MCD Elections 2022: जानिए निगम चुनाव की तैयारियों से जुड़े मुख्‍य बिंदु

  • दिल्‍ली के 250 वार्डों में होना है चुनाव
  • कुल 13,665 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं
  • 3,356 बूथ संवेदनशील हैं
  • 14,000 होमगार्ड उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान से आएंगे
  • 45,000 दिल्‍ली पुलिसकर्मी और अधिकारी होंगे
  • 4,000 दिल्‍ली के होमगार्ड होंगे

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here