समय बदल गया है लोग आधुनिक बन गए हैं। नंगे पैर चलना सोच कर भी उन्हें अजीब लगता है। पर एक समय था जब लोग नंगे पैर मीलों चला करते थे। इस जवाने में लोग नंगे पर अपने बेडरूम में भी चलना पसंद नहीं करते हैं। पर बिना चप्पल के चलने के कई फायदे हैं। जिसे जान कर आप हैरान हो जाएंगे। आज हम आप को यहां नंगे पैर चलने के 8 फायदे बताएंगे।

barefoot on grass 1 ll

1 नंगे पैर चलने का सबसे पहला फायदा तो ये होता है कि, पुरा दिन जूते या चप्पलों से जकड़े हुए पैर को फ्री छोड़ते ही पैरों को भरपूर ऑक्सीजन मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे शरीर का दर्द और थकान दूर होता है।

2 नंगे पैर चलने से शरीर की सारी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं, इनका इस्तेमाल जूते-चप्पल पहनने के दौरान नहीं होता। इससे आपके पैरों के अलावा,उससे जुड़े सभी शारीरिक भाग सक्रिय हो जाते हैं।

3  नंगे पैर पैदल चलते वक्त,आपके पंजों का निचला भाग सीधे धरती के संपर्क में आता है, जिससे एक्युप्रेशर के जरिए सभी भागों की एक्सरसाईज होती है, और कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है।

4  प्राकृतिक तौर पर धरती की उर्जा पैरों के जरिए आपके पूरे शरीर में संचारित होती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

5  दिनभर जूते-चप्पल पहनकर आप चलने में जरूर संतुलन बनाए रखते हैं, परंतु नंगे पैर चलना आपके शरीर की सभी इंद्रियों के संतुलन की प्राकृतिक चेतना को बरकरार रखने में मदद करता है। 

6  नंगे पैर चलने से शरीर में प्राकृतिक रूप से उर्जा बनी रहती है, और इससे शरीर के अंग अधिक सक्रिय, सुडौल व उपयोगी बनते हैं।

नंगे पैर चलना एक तरह से प्रकृति के साथ, खुद के और करीब आने जैसा है। इसके जरिए आप खुद के प्रति अधिक जागरूक होते हैं।

8  इस प्रयोग से उर्जा का स्तर बढ़ने के साथ ही, तनाव, हाईपरटेंशन, जोड़ों में दर्द, नींद न आना, हृदय संबंधी समस्या, ऑथ्राईटिस, अस्थमा, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्याएं भी समाप्त होती है, और रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here