Google Doodle: जानें कौन हैं Anna Mani, जिनके 104वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित

0
390
Google Doodle: जानें कौन हैं Anna Mani, जिनके 104वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित
Google Doodle: जानें कौन हैं Anna Mani, जिनके 104वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित

Google Doodle: आज यानी 23 अगस्त को गूगल भारतीय भौतिक विज्ञानी अन्ना मणि (Anna Mani) को उनकी 104वीं जयंती पर उनका डूडल बना कर सम्मानित कर रहा है। रचनात्मक गूगल डूडल के माध्यम से भारत में उनके योगदान और शोध का जश्न मना रहा है। अन्ना मणि ने अपने काम और शोध से भारत के लिए सटीक मौसम पूर्वानुमान करना संभव बनाया और देश के लिए अक्षय ऊर्जा का उपयोग करने के लिए एक आधार दिया।

Anna Mani
Anna Mani

Google Doodle: कौन हैं अन्ना मणि?

अन्ना मणि का जन्म आज ही के दिन 23 अगस्त, 1918 को भारत के केरल राज्य में हुआ था। 12 साल की उम्र तक, मणि ने अपने घर के पास की सार्वजनिक पुस्तकालय की लगभग सभी किताबें पढ़ ली थी। हाई स्कूल के बाद, उन्होंने महिला क्रिश्चियन कॉलेज (WCC) में अपना इंटरमीडिएट साइंस कोर्स किया और प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास से भौतिकी और रसायन विज्ञान में ऑनर्स के साथ बैचलर ऑफ साइंस पूरा किया।

Anna Mani
Google Doodle: Anna Mani

इसके बाद उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर में स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त की। यहां, नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी.वी रमन के मार्गदर्शन में, उन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोपी का अध्ययन किया, हीरे और माणिक में विशेषज्ञता हासिल की। साल 1945 में वह आगे की पढ़ाई के लिए इंपीरियल कॉलेज लंदन गई, जहां उन्होंने मौसम संबंधी उपकरण में विशेषज्ञता हासिल की।

1948 में अन्ना मणि भारत लौटी और भारत मौसम विज्ञान विभाग के लिए काम करना शुरू कर दिया। जहां उन्होंने देश को अपने स्वयं के मौसम उपकरणों के डिजाइन और निर्माण में मदद की। उनके नेतृत्व में कई मौसम उपकरण डिजाइनों को उत्पादन के लिए मानकीकृत किया गया था। इसी के साथ उन्होंने मौसम विज्ञान उपकरणों से संबंधित कई रिसर्च पेपर भी लिखे हैं।

Anna Mani
Google Doodle: Anna Mani

मणि को साल 1969 में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का उप महानिदेशक बना दिया गया और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम विज्ञान संगठन में कई प्रमुख पदों को संभाला। विज्ञान में उल्लेखनीय के लिए उन्हें साल 1987 में INSA K. R. रामनाथन पदक से सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्हें बेंगलुरु के रमन अनुसंधान संस्थान के ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक कंपनी की भी स्थापना की जो सौर और पवन ऊर्जा उपकरणों का निर्माण करती है। 16 अगस्त 2001 को अन्ना मणि ने तिरुवनंतपुरम में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

संबंधित खबरें:

Oskar Sala के 112वें जन्मदिन को गूगल ने बनाया खास, Google Doodle बनाकर किया सम्मानित

Google Doodle: मशहूर कवयित्री बालामणि अम्मा के 113वें जन्मदिन को गूगल ने बनाया खास, डूडल बनाकर किया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here