कर्नाटक मुख्यमंत्री मंथन के बीच डीके शिवकुमार के लिए Supreme Court से आई ये खबर…

Supreme Court: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ 3 अक्टूबर 2020 को एक FIR दर्ज की की गई थी। FIR में बताया गया था कि डीके शिवकुमार की संपत्ति 2013 से 2018 तक असमान रूप से बढ़ी है।

0
8
Supreme Court on DK Siv Kumar
Supreme Court on DK Siv Kumar

Supreme Court:कर्नाटक कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ बुधवार को आय से अधिक संपत्‍ति मामले की सुनवाई हुई।सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने डीके शिवकुमार की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए। उन्‍होंने मामले की सुनवाई टालने का आग्रह किया।

इस पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा फिलहाल दो- तीन दिन पब्लिसिटी से बचना चाहते हैं।हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है। अगर CBI चाहे तो सुप्रीम कोर्ट वेकेशन बेंच में कोर्ट आ सकती है।

Supreme Court:आय से अधिक संपत्ति का है मामला

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने CBI की याचिका पर सुनवाई टालते हुए कहा कि हाईकोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है। डीके शिवकुमार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच पर रोक लगा दी थी। जिसके खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सीबीआई ने अंतरिम रोक के आदेश को रद्द करने और एजेंसी को कांग्रेस नेता की जांच करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।दरअसल कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

Supreme Court: संपत्ति 2013 से 2018 तक असमान रूप से बढ़ी

Supreme Court:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ 3 अक्टूबर 2020 को एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि डीके शिवकुमार की संपत्ति 2013 से 2018 तक तेजी से बढ़ी है। आरोप लगाया गया था कि उन्होंने भ्रष्टाचार के माध्यम से करोड़ों रुपये कमाए हैं। इस मामले में CBI ने हाईकोर्ट जांच पर रोक लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here