राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां शादी से पहले लड़कियां अपने होने वाले मंगेतर के बारे में जानने के लिए आरटीआई दाखिल कर रही हैं।

ताजा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने का है जहां पिछले कुछ दिनों में ऐसी 10 आरटीआई लगाई जा चुकी हैं। इस आरटीआई के जरिए लड़कियां अपने मंगेतर के बारे में जानना चाहती हैं।

आरटीआई में लड़कियां यह जानना चाहती हैं कि उनकी जिस शख्स से शादी होने वाली है, उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। या फिर उसका जो पासपोर्ट बना हुआ है, वह वाकई सही है या नहीं।

लड़के के घर की रजिस्ट्री किसके नाम पर है। आरटीआई लगाए जाने का ये मामला बेहद अलग और चौंकाने वाला है जिसने पुलिस को भी परेशान कर दिया है।

इसके पीछे इन लड़कियों की दलील कि अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में वह पहले से सब कुछ जान लेना चाहती हैं। जिससे आगे चलकर रिश्तो में किसी तरह की खटास पैदा ना हो।

आरटीआई में लड़कियों ने सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि उसके परिवार को लेकर भी जानकारी मांगी है।

इस मामले में गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि टेक्निकली आरटीआई के जरिए किसी अजनबी को मांगी गई डिटेल नहीं दी जा सकती थर्ड पार्टी इनफॉरमेशन देना कानूनन सही नहीं है।

इसलिए जानकारी को नहीं दिया जा सकता और लड़कियों को समझाने की भी कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here