UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ को उनके गढ़ में चुनौती देंगी Priyanka Gandhi, गोरखपुर में करेंगी ‘Pratigya rally’

0
289
Rahul Gandhi Defamation Case
Rahul Gandhi Defamation Case

UP Election 2022 के लिए कांग्रेस पूरे जोरशोर से चुनावी मैदान में उतर गई है। कांग्रेस की यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में रेली की लगभग पूरी तैयारी कर ली है। इस रैली को कांग्रेस ने प्रतिज्ञा रैली का नाम दिया है जो आज सुबह 11 बजे होगी। इस रैली में प्रियंका गांधी गोरखपुर की जनता के सामने 8 वादे करेंगी।

गोरखपुर रैली में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी आ रहे हैं

इस संबंध में यूपी कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि गोरखपुर की रैली में प्रियंका गाधी के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हिस्सा लेंगे। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीते शनिवार को रैली स्थल का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों पर बारीकी से निगाह डाली।

लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके गढ़ में चुनौती देने के लिए आ रही हैं और कांग्रस की यह ऐतिहासिक रैली होगी।

प्रियंका गांधी सूबे के गरीबों की हक की लड़ाई लड़ रही हैं। आज उत्तर प्रदेश में हर ओर जंगलराज है। अपराध का बोलबाला है और सत्ता का गलत दुरूपयोग हो रहा है।

लखीमपुर खीरी सबसे पहले प्रियंका गांधी पहुंची थीं

लखीमपुर खीरी में सत्ता के नशे में चूर लोगों ने जब किसानों को जीप से कुचला था तो पीड़ित परिवार से मिलने सबसे पहले प्रियंका गांधी ही पहुंची थीं। योगी सरकार ने कितनी कोशिश की कि प्रियंका गांधी वहां न जाएं। इसके लिए उन्हें कितना प्रताड़ित किया गया, लेकिन वो नहीं मानी और सारी परेशानी झेलने के बाद भी वहां गईं।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में कांग्रेस की इस रैली को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने दिया ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ का नारा

प्रियंका गांधी का हमला- हार्दिक पटेल को परेशान कर रही है भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here