UP Election 2022: RLD प्रमुख के साथ तस्वीर शेयर कर बोले Akhilesh Yadav- ‘जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर’

0
271
RLD
RLD प्रमुख जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव

UP Election 2022: RLD और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच आने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन तय माना जा रहा है। पिछले दिनों ही दलों ने एक साथ रैली भी की थी। राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) का किसानों पर मजबूत पकड़ा माना जाता रहा है। समाजवादी पार्टी को इसके साथ गठबंधन से किसान मतदाताओं में लाभ होने की उम्मीद है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट किया कि श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर।

बीजेपी पर हमलावर रहे हैं अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में साल 2022 में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी (BJP) से लेकर कांग्रेस Congress, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अन्य राजनीतिक पार्टियां जनता को खुश करने के लिए बड़े बड़े वादे कर रहीं है। राजनीतिक पार्टियां रैलियों में एक दूसरे पर कटाक्ष भी कर रही हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी वार करते हुए कहा कि भाजपा की रैलियों में लोग जाते नहीं हैं बल्कि उन्हें लेकर जाया जता है। बीजेपी की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि साल 2022 में राज्य में समाजवादी पार्टी का सत्ता होगी।

Akhilesh Yadav ने ट्वीट कर बोला था हमला

अखिलेश यादव ने दावा किया था कि बीजेपी की रैलियों में जनता नहीं जाती है, बल्कि उन्हें लेकर जाया जाता है। उनकी रैलियां ठंडी पड़ी रहती हैं। उन्होंने लखनऊ और गाजीपुर की रैलियों की तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।

अखिलेश यादव ने अपनी रैली की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ग़ाज़ीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा व अन्य सहयोगियों की रैली में ‘आये हुए’ व भाजपा की ठंडी रैली में ‘लाए हुए’ लोगों में क्या अंतर है। भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।’

Maharashtra के नांदेड़ में NCB ने की बड़ी कार्रवाई, एक टन नशीला पदार्थ जब्त

Mulayam Singh ने घरवालों के जुटने पर कहा- अच्छा लगा, सब एक साथ हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here