UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने लॉन्च किया Samajwadi Perfume, कहा- नफरत की दुर्गंध भगायेगा, सच्चा समाजवाद लाएगा

0
638
Samajwadi Perfume
Samajwadi Perfume

UP Election 2022 में सभी दल अपने पक्ष में जोरशोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जनता को लुभाने के लिए सभी दल दिनरात एक किये हुए हैं। ऐसा ही हाल समाजवादी पार्टी का भी है।

समाजवादी पार्टी जनता को अपने करीब लाने के लिए और लोगों के बीच नफरत की बंदिशों को खत्म करने के लिए समाजवादी इत्र बांटने जा रही है।

समाजवादी इत्र जनता को जोड़ने का काम करेगी

लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने दल की ओर से समाजवादी इत्र को लॉन्च किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरे यूपी में वैमनस्यता की हवा बह रही है। उसे यह इत्र कम करेगा।

इत्र के विषय में समाजवादी पार्टी की ओर से कहना है कि 2 वैज्ञानिकों ने 4 महीने में कठिन मेहनत के बाद इस इत्र को विकसित किया है। इस इत्र को बनाने में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के कुल 22 प्राकृतिक इत्रों का मिश्रण किया गया है।

कन्नौज की महक भी शामिल है इस समाजवादी इत्र में

इस इत्र में इन तमाम खूबियों के साथ कन्नौज की खूशबू का तड़का भी लगाया गया है। समाजवादी इत्र देश में फैली इस नफरत की आंधी को खत्म करने जनता का सहयोग करेगी। पूरे सूबे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर इस इत्र को बांटेंगे और जनता के बीत प्यार और मोहब्बत को बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इसके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि साल 2017 में आयी इस सरकार ने पूरे प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।

ट्रिपल इंजन की सरकार ने यूपी को बर्बाद किया

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा पर हमला करते हुए पत्रकार वार्ता में कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। भाजपा सभी संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम कर रही है, इसलिए 2022 में बदलाव होकर रहेगा। उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है।

कानून-व्यवस्था और शिक्षा पर उठ रहे हैं सवाल

अखलेश यादव ने सूबे के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज रात में ही नहीं बल्कि दिन में जनता खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है। पुलिस एनकाउंटर का खेल खेलने में व्यस्त है और अपराधी अपराध करने में मस्त है। किसी को भी कानून-व्यवस्था की कोई फिक्र नहीं है।

शिक्षा के मामले पर योगी सरकार को कटघरे में करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब न बच्चों को नई तकनीक से शिक्षा नहीं दी जाती है। हमने बच्चों को लैपटॉप बांटा था। वो लैपटॉप आज भी उनके काम आ रहा है। हम पूछते हैं कि यह सरकार बताए कि उन्होंने बच्चों के लिए क्या किया।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, कहा- बर्बाद कर दिया पूरे प्रदेश को

UP Election 2022: अखिलेश यादव का बीजेपी से सवाल, ‘कितना कालाधन विदेश से वापस आया?’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here