केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह भी राम मंदिर पर बयान देने से पीछे नहीं रहते हैं। गिरिराज ने कहा कि हिंदू और मुसलमान का डीएनए एक है और दोनों मिलकर राम मंदिर बनाएंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा और दो सौ प्रतिशत बनेगा।

गिरिराज का कहना है कि मुसलमान भी हमारे ही वंशज है। हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं भले ही धर्म अलग और इबादत अलग हैं, लेकिन दोनों का डीएनए एक है। राम मंदिर में उनकी भी अस्था है और अपने पूर्वजों की याद में हम मिलकर मंदिर बनाएंगे।

गिरिराज सिंह के इस बयान का भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी समर्थन किया। साक्षी माहाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी चाहता है कि हिंदू-मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर का निर्माण करें। उन्होंने कहा हम सब भाई-भाई हैं।

वहीं यूपी के बूचड़खानों को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि यूपी में अवैध बूचडखाने बंद हुए हैं। सरकार ने मीट खाने वालों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि सदियों से गाय का दूध पीने से दूध से प्यार नहीं हुआ लेकिन गाय के मीट से प्यार प्यार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here